- Advertisement -
शिमला। पिछले कुछ दिनों से कमजोर चल रहे मानसून ने आखिरकार गति पकड़ ली है। अब तक प्रदेश के कई हिस्सों में मानसून कमजोर चल रहा था, लेकिन अब यह गति पकड़ेगा और इसका असर भी दिखने लगा है। कमजोर मानसून से शिमला भी प्रभावित था। राजधानी शिमला में शुक्रवार रात जमकर मेघ बरसे। पिछले कुछ दिनों से राजधानी में बारिश नहीं हो रही थी, लेकिन शुक्रवार देर शाम से शुरू हुई बारिश सुबह तक जारी रही।
मौसम विभाग ने भी राजधानी समेत कई इलाकों में व्यापक बारिश की बात कही जा रही है। रातभर बारिश होने से राजधानी में ठंड भी बढ़ गई है। ठंड के कारण लोगों को गर्म वस्त्र निकालने पड़े हैं। मौसम में आए बदलाव के कारण अब सुबह शाम गर्म वस्त्रों की जरूरत पड़ने लगी है। बारिश से ठंड में बढ़ोतरी होने लगी है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दो तीन दिन राज्य में अच्छी बारिश होने की संभावना जताई है।
विभाग के मुताबिक प्रदेश में अभी तक मानसून कुछ ढीला रहा है, लेकिन अब यह गति पकड़ेगा और प्रदेश भर में व्यापक बारिश होगी। विभाग के मुताबिक प्रदेश में मानसून के शुरू में प्रदेश में कम बारिश हुई है। उस दौरान कुछ जिलों में ही व्यापक बारिश हुई, लेकिन अब बारिश का क्रम बढ़ने वाला है। प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह के मुताबिक प्रदेश में अब मानसून की बारिश में तेजी आएगी। मानसून के असर से प्रदेश भर में अच्छी बारिश होगी।
- Advertisement -