-
Advertisement
heavy rain || floods || Kullu
Last Updated on July 21, 2023 by sintu kumar
कुल्लू जिला के कई स्थानों पर गत रात तेज बारिश व बाढ़ से खासा नुकसान हुआ है। मनाली के जगत सुख, मणिकर्ण व सैंज में कई रास्ते बह गए और घरों व दुकानों में बाढ़ का पानी घुस गया।मनाली के जगतसुख में तेज बारिश के बाद आई बाढ़ से कई दुकानों में मलबा घुस गया। यहां पर रात भर अफरा तफरी मची रही। सुबह ही लोक निर्माण विभाग की मशीनरी मलबा हटाने में जुटी हुई है। कई घरों, दुकानों में भारी नुकसान हुआ है। साथ ही लोगों की जमीन भीबह गई। बताया जा रहा है कि तेज बारिश के बाद नाले में मलबा आ गया, जो सड़क तक पहुंच गया। इससे मार्ग अवरुद्ध हो गया।