-
Advertisement

बर्फ की चादर में लिपटी लाहौल घाटी, पहाड़ी इलाकों में बारिश-बर्फबारी की संभावना
हिमाचल अभी-अभी टीम। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के कई जिलों में शुक्रवार सुबह ताजा बर्फबारी (Fresh Snowfall) हुई है। ताजा बर्फबारी से पूरा हिमाचल ठंड के आगोश में लिपटा हुआ है। लाहौल-स्पीति (Lahaul-Spiti) में शुक्रवार को बर्फबारी हुई है और पूरी घाटी सफेद चांदी से ढकी हुई है। वहीं रोहतांग दर्रे में अटल-टनल पर भी बर्फबारी हुई है। रोहतांग के साउथ पोर्टल, धुंधी क्षेत्र और इसके आसपास के भागों में करीब चार इंच ताजा बर्फबारी हुई है। चंद्रा घाटी और सिस्सू में भी ताजा बर्फ गिरी है। बर्फबारी के कारण कई मार्ग आवाजाही के लिए बंद कर दिए गए हैं।
धौलाधार पहाड़ियों पर हिमपात
बात करें जिला कांगड़ा (Kangra) की तो यहां गुरुवार के दिन धौलाधार पहाड़ियों पर हिमपात हुआ है और कांगड़ा में बारिश। ऊंची चोटियों पर बर्फबारी होने से कांगड़ा में भी ठंड तीखी को गई है। फिलहाल, आज कांगड़ा में हल्की धूप खिली है जिससे ठंड से थोड़ी राहत है वहीं, राजधानी शिमला और आसपास के इलाकों में भी आज मौसम साफ बना हुआ है।
7 दिसंबर तक प्रदेश में मौसम साफ
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला (Meteorological Center Shimla) की ओर से आज भी पहाड़ी इलाकों में बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई गई है। वहीं, 2 से 7 दिसंबर तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने के आसार हैं।
यह भी पढ़े:ठंड के आगोश में हिमाचल: ऊंचे पहाड़ों पर ताजा बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश