- Advertisement -
लखनऊ। UP में तूफान का कहर ऐसा बरपा की 25 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि तूफान की रफ्तार 132 Kilometer प्रति घंटा तक थी। इसके साथ कई जगह ओले गिरने से भी तबाही मची है। जानकारी के अनुसार 132 Kilometer प्रति घंटा की रफ्तार से आए तूफान ने 15 मिनट तक जमकर कहर बरपाया। इसकी चपेट में आकर आगरा में 25 लोगों की मौत हो गई।
मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को बादलों की आवाजाही के साथ हल्की बारिश की उम्मीद है। रात अढ़ाई बजे तक 13 लोगों के अकेले खेरागढ़ के सैंया में मरने की जानकारी है। यह संख्या लगातार बढ़ रही है। दर्जनभर से अधिक घायल हैं, जिनमें से कई की हालात गंभीर है। सैंया में एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत मकान गिरने से हो गई। फतेहाबाद में दो, एत्माद्दौला और बाह में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। इसके साथ ही सहारनपुर में तूफान ने जमकर कहर बरपाया। कई स्थानों पर पेड़ गिर गए और मकानों की टिनशैड़ व छप्पर तक उड़ गए।
बिहारीगढ़ में पेड़ गिरने से नौ वर्षीय बच्ची समेत दो की मौत हो गई। आम की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। मुजफ्फरनगर में बिजली आपूर्ति बाधित हुई। गेहूं की फसल को भी भारी नुकसान हुआ है। बुलंदशहर में भी फसलों को नुकसान पहुंचा है। बिजनौर में पेड़ गिरने से जाम लग गया। यहां छज्जा गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई। बागपत में पेड़ टूटकर गिर गए। मुरादाबाद में भी आंधी के साथ बारिश होने लगी। रेल मंडल के दस स्थानों पर लाइन पर पेड़ गिरने से ट्रेन संचालन बाधित हुआ। नगीना के पास Upasna Express पेड़ को छूते हुए निकल गई। हरिद्वार से देहरादून के बीच Electric train का संचालन दो घंटे तक बंद रहा। अमरोहा के गजरौला में लगी साप्ताहिक बाजार में बिजली का पोल गिरने से छह लोग घायल हो गए। अलीगढ़ में बुधवार की शाम अचानक बदले मौसम से लोगों को गर्मी से राहत मिली।
- Advertisement -