-
Advertisement
Himachal : गगल एयरपोर्ट से हिसार के लिए शुरू हुई हेली टैक्सी सेवा, इतना है किराया
Last Updated on February 8, 2021 by Vishal Rana
कांगड़ा। हिमाचल के कांगड़ा जिला के गगल एयरपोर्ट (Gaggal Airport) से हिसार के लिए हेली टैक्सी सेवा (Heli Taxi Service) शुरू हो गई है। लोगों को अब बस और ट्रेन का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। हरियाणा से हिमाचल (Himachal) आने और जाने वाले यात्रियों के लिए पहली बार कांगड़ा जिला के गगल से हिसार (हरियाणा) के लिए हेली टैक्सी सेवा शुरू की गई है। अब यात्री 2575 रुपये में गगल से सीधा हिसार (Hisar) का सफर कुछ ही मिनटों में कर सकेंगे। सोमवार को इस हेली टैक्सी सेवा का शुभारंभ गगल एयरपोर्ट के निदेशक किशोर शर्मा ने किया।
यह भी पढ़ें: #Gaggal_Airport पर पर्यटकों को मिलेगी Tourism की जानकारी, खुलेगा पर्यटन सूचना केंद्र
यह हेली टैक्सी हिसार से कांगड़ा (Kangra) के गगल एयरपोर्ट दोपहर 12:20 बजे पहुंचेगी। जबकि गगल एयरपोर्ट से 12:40 बजे यात्रियों को लेकर हिसार के लिए रवाना होगी। हालांकि सोमवार को पहले दिन हेली टैक्सी में किसी भी यात्री ने सफर किया और यह जानकारी के अभाव में हुआ है। उल्लेखनीय है कि अब यात्रियों (Passengers) को हरियाणा जाने के लिए गगल से चंडीगढ़ या दिल्ली के लिए फ्लाइट से सफर नहीं करना पड़ेगा। अब लोग सीधे गगल से हिसार का सफर कर सकते हैं।