- Advertisement -
लखनऊ। रमजान के मुबारक महीने में रोजे को लेकर महिलाओं के सवालों का जवाब देने के लिए हर साल की तरह इस साल भी एक हेल्पलाइन शुरू की गई है। यह हेल्पलाइन केवल शिया महिलाओं के ही लिए है। मजलिस-ए-उलेमा-ए-हिंद की तरफ से शुरू की गई इस हेल्पलाइन के जरिए महिलाएं अपनी समस्याएं का हल भी पूछ सकती हैं। पुरुषों के लिए अलग हेल्पलाइन नंबर दिया गया है।
महिलाओं के लिए यह एक मात्र हेल्पलाइन है, जो हर साल मौलाना कल्बे जवाद नकवी की सरपरस्ती में चलाई जाती है। महिलाएं खहर बिन्ते जहरा नकवी साहेबा से सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक अपने सवाल पूछ सकती हैं। वे अपने सवाल व्हाट्सएप्प के जरिये भी पूछ सकती हैं, जिनका जवाब फौरन देने की कोशिश की जाएगी।
पुरुष मजलिस के लखनऊ स्थित ऑफिस इमामबाड़ा गुफरान मआब से ऑफिस के वक्त सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक संपर्क कर सकते हैं। फोन पर समस्याएं पूछने के लिए मौलाना निसार अहमद जैनपुरी, मौलाना इस्तेफा रजा से संपर्क किया जा सकता है।
- Advertisement -