- Advertisement -
आए दिन दुनिया भर से कई हैरान कर देने वाली चीजें सामने आती हैं। कुछ ऐसा ही हैरतअंगेज वाक्या सामने आया अफ्रीका (Africa) में एक जगह से, जहां की लड़कियों को जानवरों को मोटा करने वाला केमिकल (Chemical) पीने पर मजबूर किया जाता है। दरअसल लड़कियां ऐसा इसलिए करती हैं, क्योंकि यहां के मर्द स्किनी नहीं बल्कि मोटी लड़कियों को पसंद करते हैं। यहां के आदमियों का मानना है कि अगर कोई महिला मोटी नहीं है मतलब वह खूबसूरत नहीं है।
यह बात जानकार आपको और हैरानी हो सकती है कि इस जगह पर लड़कियों को मोटा (Fat) करने के लिए उनके परिजन यह केमिकल पीने पर मजबूर करते हैं। इतना ही नहीं, मोटी दिखने के लिए यहां की लड़कियां एक दिन में लगभग 16000 कैलोरी लेने पर मजबूर हैं। इस जगह के लोग मानते हैं कि मोटी महिलाओं के साथ संबंध बनाना ज्यादा सुविधाजनक होता है। गरीब परिवारों में जब खाने की कमी होती है तो वहां लोग अपनी बच्चियों को जानवरों को मोटा करने वाले केमिकल का सेवन करने पर मजूबर करते हैं। इन केमिकल्स के सेवन से यहां पर कई लड़कियों की मौत हो चुकी है, लेकिन यहां के लोग अभी भी अपनी बेटियों को मोटी करने के लिए यही हथकंडा अपना रहे हैं।
- Advertisement -