-
Advertisement
Corona in India – पिछले 24 घंटे में सामने आए सबसे ज्यादा नए मामले, Recovery Rate भी घटा
Last Updated on June 4, 2020 by
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं लेकिन अब इनमे और तेजी आ गई है वहीं रिकवरी रेट (Recovery Rate) में कमी आई है। पिछले 24 घंटे में अब तक के सबसे ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। कोरोना का पहली बार 24 घंटे में आंकड़ा 9 हजार पार हुआ है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) के मुताबिक, देश में कोरोना के पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 2,16,919 हो गई है। 1,04107 लोग ठीक हुए हैं। पिछले 24 घंटे में 260 लोगों की मौत हुई है। रिकवरी रेट घटकर 47.99% हो गया है।
यह भी पढ़ें: Covid-19 पॉजिटिव आए व्यक्ति की पत्नी के खिलाफ दर्ज होगा Case, ऐसे ही एक और मामले में भी FIR
अब तक कुल 6075 लोगों की हुई मौत
देश में अब तक कुल 6075 लोगों की मौत कोरोना वायरस (Coronavirus) के संक्रमण से हुई हैं। फिलहाल देश में 1,04,104 लोगों का इलाज चल रहा है। महाराष्ट्र कोरोना वायरस के संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित है। कोरोना से सबसे अधिक महाराष्ट्र प्रभावित है। यहां कुल मरीजों का आंकड़ा करीब 75 हजार है। अब तक 2 हजार 587 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, जबकि 32 हजार से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं। अभी करीब 40 हजार एक्टिव केस हैं। दूसरे नंबर पर तमिलनाडु है, यहां अब तक करीब 26 हजार केस सामने आए हैं, जिसमें 208 लोगों की मौत हो चुकी है।
दिल्ली में सामने आ चुके हैं कुल 23,645 मामले
कोरोना के कुल केस के मामले में तीसरे नंबर पर दिल्ली है। अब तक यहां 23,645 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें 606 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 9542 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, गुजरात में कुल मरीजों का आंकड़ा 18 हजार 100 हो गया है, जिसमें 1122 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, राजस्थान में कुल मरीजों की संख्या 9652 है, जिसमें 209 लोगों की मौत हो चुकी है। मध्य प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 8588 है, जिसमें 371 की मौत हो चुकी है। उत्तर प्रदेश में मरीजों का आंकड़ा 8729 है, जिसमें 229 लोग जान गंवा चुके हैं।