- Advertisement -
शिमला। राज्य मंत्रिमंडल की बैठक आज सीएम जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होगी। इसमें सरकार कई अहम फैसले कर सकती है। जानकारी के मुताबिक बुधवार को कैबिनेट मीटिंग दोपहर बाद 3 बजे से शुरू होगी।
शिमला के निजी स्कूलों बसों के किराए में बढ़ोतरी को लेकर कैबिनेट में अंतिम निर्णय होना है। इस मसले पर सीएम जयराम ठाकुर ने विधानसभा सदन में कहा था कैबिनेट मीटिंग तक किराया वृद्धि पर अस्थायी रोक लगा दी जाए।
इसके साथ-साथ जल से कृषि को बल योजना को भी कैबिनेट की मंजूरी मिल सकती है। इस योजना की घोषणा सीएम ने अपने बजट अभिभाषण में की थी। स्कूलों में मेधा योजना शुरू करने पर भी कैबिनेट में चर्चा होगी। बताया गया कि प्रदेश के 12 प्राइमरी स्कूलों को अपग्रेड करने का भी प्रस्ताव कैबिनेट के लिए तैयार किया गया है। जिस पर सरकार निर्णय लेगी।
- Advertisement -