-
Advertisement
वर्ष 2017 व 2018 के लिए Himachal अकादमी शिखर सम्मान घोषित, मिलेंगे इन्हें
Last Updated on June 6, 2020 by Deepak
शिमला। वर्ष 2017 व 2018 के लिए हिमाचल (Himachal) अकादमी शिखर सम्मान घोषित कर दिए गए हैं। अकादमी के सचिव डॉ. कर्म सिंह ने आज यहां जानकारी दी कि निर्णायक मंडल द्वारा संस्तुत नामों के आधार पर यह पुरस्कार (Award) घोषित किए गए हैं। कला, संस्कृति, भाषा और साहित्य के क्षेत्र में दोनों वर्षों के लिए चार शिखर सम्मान प्रदान किए जाएंगे। प्रत्येक शिखर सम्मान की राशि एक लाख रुपए होगी।
यह भी पढ़ें: Big News: संकट की घड़ी में जयराम सरकार ने दी राहत, नहीं बढ़ेंगी बिजली की दरें
उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 का साहित्य शिखर सम्मान प्रतिष्ठित संस्कृत विद्वान प्रो. केशव शर्मा को साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और विशिष्ट उपलब्धियों के लिए प्रदान किया जाएगा। इस वर्ष के लिए कला एवं संस्कृति शिखर सम्मान, लोक गायक मोहन राठौर को दिया जाएगा। वर्ष 2018 का साहित्य शिखर सम्मान लेखक डॉ. ओसी हांडा को दिया जाएगा, जबकि कला एवं संस्कृति क्षेत्र का पुरस्कार ललित कला के अंतर्गत कांगड़ा (Kangra) की दिनेश कुमारी को प्रदान करने का निर्णय लिया गया है।