- Advertisement -
शिमला। वर्ष 2008, 2009 और 2010 में सीधी भर्ती से नियुक्त प्रवक्ता, टीजीटी (TGT), एलटी व ओटी (OT) को प्रथम नियुक्ति से वरिष्ठता देने का सरकार का कोई विचार नहीं है। यह जानकारी शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर (Education Minister Govind Thakur) ने कांगड़ा के विधायक पवन कुमार काजल के पूछे प्रश्न के उत्तर में विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान सदन में दी। शिक्षा मंत्री ने जानकारी दी कि अनुबंध आधार पर हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग तथा हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग द्वारा वर्ष 2008, 2009 व 2010 में सीधी भर्ती द्वारा प्रवक्ता टीजीटी, एलटी (LT) व ओटी नियुक्त किए गए थे। इस अनुबंध अध्यापकों को नियमित होने पर प्रथम नियुक्ति से वरिष्ठता देने का सरकार कोई विचार नहीं रखती है।
सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा और शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह के सवाल के जवाब में सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) ने जानकारी दी कि पुलिस कर्मियों को प्रति माह 210 रुपये डाइट मनी दी जा रही है। सरकार पुलिस कर्मियों को दी जा रही इस डाइट मनी (Diet Money) को बढ़ाने का विचार कर रही है।पवन काजल के एक अन्य सवाल के जवाब में तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. रामलाल मार्कडेंय ने सदन में जानकारी दी है कि लोकमित्र केंद्रों की कमीशन बढ़ाने बारे कुल केंद्रों चालकों द्वारा मांग की गई है कि जोकि विचाराधीन है। जहां इस साइबर कैफे के रेट निर्धारित करने प्रश्न है। साइबर कैफे निजी तौर पर चलाए जाते हैं तथा सूचना प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा इसके रेट निर्धारित नहीं किए जाते हैं।
- Advertisement -