-
Advertisement
सत्ती की अध्यक्षता में दिल्ली में हुई बैठक, क्या पकी खिचड़ी-जानिए
Last Updated on January 9, 2020 by Deepak
नई दिल्ली। हिमाचल बीजेपी (BJP) के कार्यकर्ताओं ने चुनाव के चलते दिल्ली में मोर्चा संभाल लिया है। यह सभी कार्यकर्ता दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में कार्य करेंगे और केंद्र सरकार की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाएंगे। यहां बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती (BJP state president Satpal Singh Satti) की अध्यक्षता में हुई बैठक में कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी।
यह भी पढ़ें: Jai Ram को घेरने के बजाए सौंप दिया ज्ञापन, Degree College Matour के लिए चाहते हैं इंफ्रास्ट्रक्चर
सतपाल सत्ती ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं को दिल्ली राज्य के विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में नियुक्त किया गया है। दिल्ली में 8 फरवरी को मतदान होना है। उन्होंने कहा कि संजीव कटवाल, अमित चौहान, विनोद ठाकुर, हुकुम सिंह बैंस, राकेश शर्मा, संजीव चौहान, प्रवीण शर्मा, राकेश शर्मा बबली, दर्शन सैनी और रमन ठाकुर को मटियाला, विकासपुरी, नजफगढ़ सदर, उत्तम नगर, दिल्ली कैंट एवं पालम विधानसभा क्षेत्रों का प्रभार दिया गया है। दिल्ली चुनाव (Delhi Election) में यह कार्यकर्ता 2 जनवरी से 8 फरवरी तक कार्य करेंगे।