-
Advertisement
“मंदिर” जाने की कर लो तैयारी
Last Updated on September 4, 2020 by Deepak
शिमला। कैबिनेट की बैठक यहां सीएम जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। कैबिनेट की बैठक में मंदिर खोलने को लेकर फैसला लिया गया है। एसओपी जारी कर 10 सितंबर से मंदिर खोले जाएंगे। मंदिर खोलने से पहले एसओपी की मापदंडों को सुनिश्चितता जरूरी होगी। बता दें कि 23 मार्च के बाद से मंदिर बंद हैं। लॉकडाउन के बाद अनलॉक चार भी शुरू हो गया है, लेकिन हिमाचल में मंदिरोंको नहीं खोला नहीं गया है। कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते ऐसा किया गया है। अब मंदिरों को खोलने का निर्णय सरकार ने लिया है।मंदिर खोलने के लिए नियम, शर्तें व गाइडलाइन क्या होगी यह एसओपी जारी होने के बाद ही पता चलेगी। मंदिर हिमाचल के लोगों के लिए ही खोले जाएंगे या बाहरी राज्यों से लोग भी आ सकेंगे इसके बारे में भी स्थिति एसओपी जारी होने पर स्पष्ट होगी।
बैठक में 15 सितंबर तक राज्य में प्रवेश करने वाले लोगों के लिए पंजीकरण जारी रखने का निर्णय लिया। क्वारंटाइन समय को 14 दिन से घटाकर 10 दिन करने का निर्णय लिया है।जिला प्रशासन क्षेत्र में मास्क और सामाजिक दूरी के नियम को सख्ती से लागू करेगा।