- Advertisement -
शिमला। हिमाचल काडर के वरिष्ठ आईएएस अफसर अजय त्यागी भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) सेबी के नए चीफ होंगे। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने अजय त्यागी को सेबी के प्रमुख के पद पर तैनाती को हरी झंडी दे दी है। त्यागी सेबी प्रमुख के पद पर 5 वर्ष तक रहेंगे। अजय त्यागी 1984 बैच के हिमाचल काडर के आईएएस अधिकारी हैं। वे हिमाचल प्रदेश में ऊर्जा, राजस्व और वित्त जैसे कई अहम विभागों में काम कर चुके हैं। इस समय वह केंद्र में आर्थिक मामलों के मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के पद पर तैनात हैं।
उन्होंने केंद्र ने पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस के अलावा इस्पात और ग्रामीण विकास मंत्रालयों में भी काम किया है। भारतीय प्रतिभूति विनिमय बोर्ड के प्रमुख के पद पर तैनाती पाने वाले त्यागी प्रदेश के पहले आईएएस अधिकारी हैं। त्यागी उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं।
- Advertisement -