- Advertisement -
हिमाचल प्रदेश में 14वीं विधानसभा के चुनावी परिणाम 8 दिसंबर यानी कल आएंगे। सुबह 8 बजे से 68 मतगणना केंद्रों पर मतगणना शुरू होगी। मतगणना के लिए लगभग 10 हजार कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हिमाचल विधानसभा चुनावों में इस बार कुल 412 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें 24 महिला जबकि 388 पुरुष उम्मीदवार हैं।
- Advertisement -