- Advertisement -
नई दिल्ली। सीएम जयराम ठाकुर ने बुधवार सांय नई दिल्ली में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा से भेंट की। उन्होंने केंद्रीय मंत्री को प्रदेश में स्वास्थ्य क्षेत्र में विभिन्न परियोजनाओं व कार्यक्रमों की प्रगति बारे अवगत करवाया तथा कहा कि वे इन परियोजनाओं के प्रगति व कार्यान्वयन में स्वयं गहरी रुचि ले रहे हैं। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से हिमाचल प्रदेश में चल रही योजनाओं की समीक्षा करने का भी आग्रह किया।
जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार बिलासपुर में एम्स के निर्माण के प्रति उत्सुक हैं। मंत्रालय की ओर से लंबित औपचारिकताओं को शीघ्रता से पूरा करने का आग्रह किया, ताकि जल्द कार्य आरंभ किया जा सके। उन्होंने प्रदेश में क्रियाशील मेडिकल कॉलेजों के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी। सीएम ने केंद्रीय मंत्री को महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना की प्रगति के बारे में भी केंद्रीय मंत्री को बताया तथा कहा कि इस योजना से पहाड़ी राज्य के 22 लाख लोग लाभान्वित होंगे। योजना के अंतर्गत प्रदेश में 175 अस्पतालों को पंजीकृत किया गया है और प्रदेश में राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत 50 लाख परिवार लाभान्वित होंगे।
प्रदेश सरकार सीएम राज्य स्वास्थ्य देखभाल योजना का भी कार्यान्वित कर रही है, जिसके अंतर्गत 1.05 लाख परिवारों को लाया गया है। सीएम के प्रधान निजी सचिव विनय सिंह, उप आवासीय आयुक्त विवेक महाजन भी इस अवसर पर सीएम के साथ थे।
- Advertisement -