-
Advertisement
Himachal | CM Sukhu | Threat |
Last Updated on January 18, 2023 by Neha Raina
जमीन धसने की त्रासदी से जूझ रहे उत्तराखंड के जोशीमठ जैसा खतरा हिमाचल में भी मंडरा रहा है। मंडी जिले के तीन गांव के लोग इस रूह कपकपाती ठंड में डर के साए में जीने को मजबूर हैं। मामला जिला मंडी के द्रंग विधानसभा क्षेत्र के तहत विकास खंड बालीचौकी ग्राम पंचायत भटवाड़ी का है। जहां की गांव शालानाल में फोरलेन निर्माण कार्य की कटिंग के कारण पहाड़ दरकने से लोगों के घरों में दरारें और गांव को जोड़ने वाला एकमात्र सड़क मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। स्थानीय लोगों द्वारा इसका कारण मनाली-चंडीगढ़ फोरलेन निर्माण के लिए हुई पहाड़ की कटिंग बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार विकास खंड बालीचौकी की ग्राम पंचायत भटवाड़ी के गांव शालानाल में बीते 2 साल से संपर्क सड़क मार्ग टूटने और घरों को दरारें आने से मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं स्थानीय लोगों द्वारा इस असुविधा का कारण मनाली-चंडीगढ़ फोरलेन निर्माण के लिए हुई पहाड़ की कटिंग बताया जा रहा है। प्रभावित लोगों द्वारा इस असुविधा को लेकर मंडी प्रशासन और एनएचएआई को शिकायत दी थी। इसके उपरांत एसडीएम बालीचौकी ने मौके का दौरा किया था। लेकिन आज तक समस्या को राहत नहीं मिल पाई है। यह जानकारी पंचायत समिति सदस्य शोभेराम भारद्वाज ने दी है।