-
Advertisement
Himachal | Congress | Breaking |
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को इसी सप्ताह नया संगठन मिल सकता है। पहले चरण में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति हो सकती है। सूत्रों की मानें तो कांग्रेस भी मॉडल बीजेपी अपनाने का विचार कर रही है। कांग्रेस भी अपने संगठनात्मक ब्लॉक व जिलों में बढ़ोतरी कर सकती है। प्रदेश में संगठन के गठन से पहले पार्टी शीर्ष नेतृत्व ने प्रदेश नेतृत्व को दिल्ली बुलाया था। रविवार को नई दिल्ली में हाईकमान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के गठन पर मंथन हुआ। पीसीसी अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल से मुलाकात की है। सीएम शनिवार सुबह ही दिल्ली के लिए निकल गए थे। शनिवार सुबह वह दिल्ली केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मिलने गए थे। जबकि दोपहर बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह दिल्ली के लिए रवाना हुईं थी। रविवार को हुई बैठक के बाद एक दो दिनों में नए जिला अध्यक्षों की घोषणा हो सकती है। दरअसल, 26-27 मार्च और 3 अप्रैल को कांग्रेस के देश भर के जिला अध्यक्षों की राष्ट्रीय स्तर की बैठक होनी है। इसमें हिमाचल के नए जिला अध्यक्ष भी हिस्सा लेंगे। ऐसे में इससे पहले जिला अध्यक्ष की नियुक्तियां होनी आवश्यक है।