-
Advertisement
राठौर की टीम तैयार, डॉ. राजेश शर्मा को भी सौंपी अहम जिम्मेदारी
Last Updated on March 18, 2020 by Deepak
शिमला। हिमाचल कांग्रेस कमेटी (PCC) की कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। ऑल इंडिया कांग्रेस ने हिमाचल कांग्रेस कमेटी की मंजूरी के बाद उपाध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष, सदस्य, जिला अध्यक्ष व प्रवक्ता आदि के नामों की घोषणा कर दी गई है। श्रीबालाजी अस्पताल के सीएमडी व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डॉ. राजेश शर्मा को प्रवक्ता का दायित्व सौंपा है।कार्यकारिणी में 19 उपाध्यक्ष, 19 ही महासचिव, 69 सचिव व 12 प्रवक्ता बनाए हैं। साथ ही 44 को कार्यकारी समिति में शामिल किया गया है। 15 स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाए गए हैं। राज्य अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति में पांच को शामिल किया गया है। स्थायी आमंत्रित सदस्यों में पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, आनंद शर्मा, विद्या स्टोक्स, आशा कुमारी, विप्लव ठाकुर, चंद्रेश कुमारी, कौल सिंह ठाकुर, डॉ. धनीराम शांडिल, कुलदीप कुमार, सुखविंदर सिंह सुक्खू, जीएस बाली, प्रतिभा सिंह, सुरेश चंदेल और राकेश कालिया शामिल हैं।
उपाध्यक्ष
पूर्व विधायक अनिता वर्मा, जीआर मुसाफिर, चौधरी चंद्र कुमार, ठाकुर सिंह भरमौरी, हर्ष महाजन, विधायक रामलाल ठाकुर, हर्षवर्धन चौहान, पवन काजल, नंद लाल, राजिंद्र राणा, विनय कुमार, लखविंद्र सिंह राणा, सुरेंद्र सिंह ठाकुर, पूर्व विधायक रवि ठाकुर, कैलाश पराशर, केहर सिंह खाची, रामकुमार, विरेंद्र धर्माणी व गीता नेगी।
महासचिव और कोषाध्यक्ष
विधायक जगत सिंह नेगी, विक्रमादित्य सिंह, आईडी लखनपाल, मोहन लाल ब्राक्टा, रजनीश कामटा, केवल सिंह पठानिया, सुनील शर्मा, संजय अवस्थी, रघुवीर सिंह बाली होंगे। साथ ही आशीष बुलेट, अजय सोलंकी, धर्मशाला नगर निगम के मेयर देवेंद्र सिंह जग्गी, विनोद सुलतानपुरी, चंद्र प्रभा नेगी, आश्रय शर्मा, महेश्वर चौहान, सुमन वर्मा, चेत राम ठाकुर व विक्रम शर्मा को भी महासचिव बनाया है। कोषाध्यक्ष कर्ण सिंह पठानिया होंगे।
सचिव
हरि कृष्ण हिमराल, राकेश चौहान, अनविंद्र सिंह नौटी, मदन चौधरी, विरेंद्र सूद, अजय वर्मा, अमित नंदा, यशपाल तनेक, हरमिंद्र ठाकुर, आशा कंवर, बलदेव ठाकुर, राज कुमारी सोनी, विवेक कुमार, चंद्र शेखर वर्मा, धर्म सिंह पठानिया, भुवनेश्वर गौर, चंद्र शेखर, रूमा कौंडल, जगदीश सपहिया, धर्मेंद्र पटियाल, एश्वर्य कटोच, आनंद कौशल, जीवन सिंह ठाकुर, नवनीत शर्मा, अरुण शर्मा, साजिद अली, अमित भरमौरी, वेद प्रकाश ठाकुर, पवन चौहान, निर्मला चौहान, विरेंद्र ठाकुर, कमल पठानिया, राज कुमार अग्रवाल, राजीव कुमार, राज कुमार निट्टू, बलविंद्र सिंह बबलू, सतीश बिट्टू, धर्मेंद्र, राजिंद्र वर्मा, संजीव कंवर, इंद्रजीत सिंह, सत्यजीत नेगी, सुधीर आजाद, धर्मेद्र धामी, अशोक ठाकुर, विकास ठाकुर, राकेश चौहान, रिश्व पंडित, केशव नायक, चंद्र मोहन ठाकुर, आदित्य विक्रम सिंह, सुशांत कपरेट, पवन ठाकुर, अशिक मुहम्मद, देवेंद्र नेगी, संजीव कुठियाला, राजकुमार, सरोज शर्मा, वसु सोनी, मोहिंद्र सतान, दलिप चौहान, राजेश राजा, देवेंद्र शर्मा, राजिंद्र शर्मा, रीता गुलेरिया, रमेश राय, विश्व राज चौहान व बिमला चौहान।
जिला अध्यक्ष
चंबा का नीरज नैयर, कांगड़ा का अजय महाजन, कुल्लू का बुद्धि सिंह ठाकुर, मंडी का प्रकाश चौधरी, हमीरपुर का राजिंद्र जार, ऊना का रणजीत सिंह राणा, बिलासपुर का अंजना धीमान, सोलन का शिव कुमार, सिरमौर का पूर्व विधायक कुंवर अजय बहादुर सिंह, शिमला ग्रामीण का यशवंत छाजटा, शिमला शहरी का जितेंद्र चौधरी व किन्नौर का उमेश नेगी को बनाया गया है। वहीं, लाहुल स्पीति का जिला अध्यक्ष भी नियुक्त किया गया है।
मुख्य प्रवक्ता
मुख्य प्रवक्ता कुलदीप पठानिया होंगे। वहीं, दीपक शर्मा, रमेश चौहान, प्रेम कौशल, विजय डोगरा, अला नंदा हांडा, डॉ. जय कुमार आजाद, इंदु पटियाल, जतिंद्र शर्मा व अरुण शर्मा भी प्रवक्ता का दायित्व संभालेंगे।
अनुशासनात्मक समिति के चेयरमैन डॉ. कर्नल धनी राम शांडिल होंगे। पवन काजल, शर्मिला पटियाल, चेत राम ठाकुर व विरेंद्र सूद सदस्य होंगे। कार्यकारी समिति में पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा, राजेश धर्मांणी, रंगीला राम राव, एचएस भज्जी, सत प्रकाश ठाकुर, सतपाल रायजादा, अनिरूद्ध सिंह, किशोरी लाल, रोहित ठाकुर, बिरू राम किशोर, सुरेंद्र भारद्वाज, सोहन लाल ठाकुर, संजय रतन, सुरेंद्र पाल ठाकुर, किरनेश जंग, विनित गौतम, नरेश चौहान, मोहिंद्र चौहान, नर्मिता रोशन लाल, राहुल ठाकुर, मनमोहन कटोच, सुरेश कुमार, गोकुल बुटेल, कुंजन सिंह, हरीश जर्नाथा, बृजमोहन सोनी, जय प्रकाश चौहान, रमेश ठाकुर, त्रिविक्रम सिंह, अरुण शर्मा, प्रकाश ठाकुर, दीपक शर्मा, सोनिया चौहान, शर्मिला पटियाल, शशी शर्मा, रमेश चौहान, श्याम सिंह मेहता, नवीन तनवर, अतुल शर्मा, जगदीश जिंटा, राजेश पराशर, सुधीर, शशी किरण व अमित पाल सिंह शामिल हैं।