- Advertisement -
शिमला। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जिला कांग्रेस कमेटी हमीरपुर की कार्यकारिणी का अनुमोदन कर दिया है, जिसे तत्काल प्रभाव से लागू माना जाएगा। जिला कांग्रेस कमेटी हमीरपुर की कार्यकारिणी में नरेश कुमार ठाकुर अध्यक्ष होंगे। उपाध्यक्ष का दायित्व अनिल वर्मा, बृज मोहन सोनी, नरेश लखनपाल, प्रीतम सिंह, तिलकराज कश्यप, अरविंद सोनी, रमेश शर्मा, राकेश वर्मा, रोशन लाल, किशोरी लाल, अश्वनी शर्मा व संगीता शर्मा संभालेंगे।
महासचिव अजय शर्मा (संगठन), राजेश ठाकुर, प्रवेश ठाकुर, कमल पठानिया, नीशा कटोच, पवन कालिया, सुरेश ठाकुर, रत्न चंद, संतोष संधू व राज धीमान होंगे। कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मनोज शर्मा संभालेंगे। सचिव शारदा कौंडल, सुरेश ठाकुर, भूपेंद्र सिंह, विनय कुमार शर्मा, गोपाल कृष्ण, अश्वनी शर्मा, चंपा देवी, अनिल ठाकुर, पारूल कपिल, शशि शर्मा, अमरदीप राणा, रजनीश ठाकुर गांधी, रविंद्र, नरेंद्र संधू व डॉ. मोहन चौधरी सचिव होंगे।
कार्यकारिणी सदस्यों में हसनदीन, देवी दास शहनशाह, सुदेश चंदेल, सुभाष चंद, मीना कुमारी, संजीव शर्मा, पवन कुमार चिंदी, रमेश लोरड, सिकंदर कुमार, मदन चौहान, रवि ठाकुर, प्रवीन कुमार, हरिचंद ठाकुर, रंजीत धीमान व बबली शामिल हैं। इसके अतिरिक्त जिला कांग्रेस कमेटी में संबंधित जिला से सांसद, पूर्व विधायक, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी, पूर्व जिला अध्यक्ष,अग्रणी संगठनों व विभागों के प्रमुख तथा कांग्रेस से सम्बंधित जिला परिषद के सदस्य, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष व पंचायत समिति के चेयरमैन भी सदस्य होंगे।
- Advertisement -