- Advertisement -
शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कोरोना (Corona) महामारी से निपटने के लिए प्रदेश कांग्रेस कार्यालय (Himachal Congress) में आपदा कोष स्थापित (Disaster Fund) करने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया है कि इस कोष में कोई भी आम नागरिक अथवा पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपनी सामर्थ्य से सीधे तौर पर अंशदान जमा करवा सकतें है। बाद में इस राशि को प्रदेश सरकार द्वारा इस महामारी के लिए स्थापित कोष में जमा करवाया जाएगा।
राठौर ने कहा है कि अंशदान ऑन लाईन या चेक द्वारा सिंडिकेट बैंक के खाता संख्या 89002200018076 IFSC Code-0008900 पर सीधे या प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला को भेजी जा सकती है। कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रदेश के लोगों के साथ साथ पार्टी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों का आह्वान किया है कि वह कांग्रेस के इस आपदा कोष मेंअंशदान देने के लिए आगे आए। राठौर ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी में अंशदान देने वाले सभी लोगों को वह निजी तौर पर विशेष सम्मान भी करेंगे।
- Advertisement -