- Advertisement -
शिमला। हिमाचल कांग्रेस (Himachal Congress)ने एक बार फिर पार्टी विरोधी गतिविधियों में सलिंप्त पाए गए दो कार्यकर्ताओं पर बड़ी कार्रवाई की है। यह कार्रवाई पालमपुर नगर निगम (Palampur Municipal Corporation) वार्ड 3 के दिलबाग सिंह व पूर्व पार्षद शशि राणा पर की गई है। कुलदीप राठौर ने इन दोनों को कांग्रेस पार्टी से 6 वर्ष के लिए निष्कासित (Expelled) कर दिया है। यह कार्रवाई प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुशासन समिति की अध्यक्ष विप्लव ठाकुर (Viplav Thakur) की संस्तुति के बाद कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर (Congress President Kuldeep Singh Rathore) ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते की है। बता दें कि इससे पहले भी हिमाचल कांग्रेस कमेटी ने तीन को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते निष्कासित किया था।
इसमें सोलन नगर निगम के वार्ड नंबर 17 से विकास ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोलन की उपाध्यक्ष रीता ठाकुर व वार्ड नंबर 7 से सुनीता को आगामी 6 वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था। बता दें कि हिमाचल में नगर निगम चुनाव प्रचार इन दिनों जोर शोर से चल रहा है। इस बार चुनाव पार्टी चिन्ह पर हो रहे हैं। ऐसे में बीजेपी (BJP) और कांग्रेस किसी भी प्रकार के जोखिम के मूड में नहीं है। कांग्रेस (Congress) ने पहले ही चेताया था कि अगर कोई पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसी कड़ी में आज हिमाचल कांग्रेस कमेटी ने दो को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते निष्कासित किया है।
- Advertisement -