-
Advertisement
शुक्ला का दावा- कांग्रेस एकजुट
Last Updated on September 24, 2020 by Sintu Kumar
शिमला। हिमाचल कांग्रेस के नव नियुक्त प्रभारी राजीव शुक्ला अपने पहले ही हिमाचल दौरे के दौरान डिफेंसिव और आक्रामक मूड़ में दिखे। एक तरफ उन्होंने कांग्रेस की एकजुटता का दावा किया तो वहीं केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर शब्द बाण छोड़े। राजीव भवन में राजीव शुक्ला ने मीडिया से बातचीत में कहा कि केंद्र और राज्य सरकार कोरोना से निपटने में पूरी तरह से विफल रही है। हालात ऐसे हैं कि साधारण बीमारियों तक का इलाज अस्पतालों में नहीं हो पा रहा है। हिमाचल में कांग्रेस की गुटबाजी को लेकर उन्होंने कहा कि वह भले ही दिल्ली में रहेंगे, लेकिन उनकी नजर हिमाचल पर हर वक्त रहेगी। कांग्रेस पूरी तरह से एकजुट है। कांग्रेस पार्टी में किसी भी प्रकार का कोई मतभेद नहीं है। हिमाचल के इतिहास पर भी शुक्ला ने नजर दौड़ाई और प्रदेश के लिए वीरभद्र सिंह सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को याद करते हुए कहा कि जो विकास कांग्रेस सरकार में हुआ था वह अब ठप पड़ गया है। हिमाचल कांग्रेस प्रभारी केंद्र सरकार से कृषि संबंधित विधेयक तत्काल वापस लेने की मांग की है। इससे पहले प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन पहुंचने पर हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला का जोरदार स्वागत किया गया। सभागार में पार्टी विधायकों व पदाधिकारियों के साथ बैठक शुरू हुई।