-
Advertisement
दिल्ली में चल रहे चुनाव के बीच Himachal Congress की पक रही अलग ही खिचड़ी
Last Updated on February 5, 2020 by Deepak
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) के 16 विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस (Congress) के अतिरिक्त ऑब्जर्वर (Additional Observer) रामलाल ठाकुर ने आज पार्टी महासचिव बीके हरिप्रसाद व रणदीप सिंह सुरजेवाला से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने दिल्ली में चल रही चुनावी गतिविधियों बाबत चर्चा करने के अलावा दूसरे विषयों पर भी बातचीत की। हिमाचल के श्री नैना देवी से कांग्रेस विधायक रामलाल ठाकुर (Congress MLA from Himachal Ram lal Thakur) पिछले कई दिनों से दिल्ली चुनाव प्रचार (Delhi Assembly Elections) में डटे हुए है। यहीं से हिमाचल कांग्रेस का सिरदर्द बढ रहा है। चूंकि, रामलाल की दिल्ली में ड्यूटी एक तरह से प्रदेश कांग्रेस को बाईपास कर लगाई गई है।
यह भी पढ़ें: सड़कों की बदहाली व कॉलेज में फीस वृद्धि को लेकर ABVP तल्ख, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
रामलाल ने बीते कल कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी की प्रदेश मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल से भी मुलाकात की थी। इससे पहले रामलाल ठाकुर के नेतृत्व में हिमाचल से कांग्रेस के विधायक सतपाल रायजादा, हर्षवर्धन चौहान, लखविंद्र राणा, पूर्व विधायक रोहित ठाकुर, सोहन लाल और तिलक राज ने पार्टी के राज्यसभा में उपनेता आनंद शर्मा से भी मुलाकात की थी।
पार्टी के हिमाचल में प्रदेशाध्यक्ष रह चुके कौल सिंह ठाकुर भी दिल्ली में डेरा जमाए हुए हैं। यही नहीं पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर (State President Kuldeep Singh Rathore) भी मंगलवार को दिल्ली पहुंचे हुए थे। उन्होंने भी रजनी पाटिल से मुलाकात कर कार्यकारिणी गठन पर चर्चा की। कुल मिलाकर हिमाचल में प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी के गठन से पहले अंदर ही अंदर खूब खिचडी पक रही है।