-
Advertisement
![](https://himachalabhiabhi.com/wp-content/uploads/2021/07/youtube-th-3.jpg)
हिमाचल कांग्रेस में कलह: सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी वायरल, पीसीसी चीफ सहित कई निशाने पर
प्रवीण मुंगटा/ शिमला। हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष बनने को लेकर एक तरफ जहां दिल्ली दरबार में कांग्रेस के नेता हाजरी लगा रहे हैं वहीं हिमाचल से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी को एक पत्र भेजा गया है। जोकि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि पत्र में किसी का नाम नही लिखा गया है लेकिन इसमें लोगों के हस्ताक्षर किए गए है। पत्र के लिए कांग्रेस पार्टी के लैटरपैड का इस्तेमाल नहीं किया गया है। साधारण कागज पर टाइप कर यह पत्र तैयार किया गया है। इस पत्र में प्रदेश सचिवों, जिला अध्यक्षों और ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्तियों पर प्रश्न चिन्ह खड़ा किया है। पत्र में किसी अनुभवी को नया अध्यक्ष बनाने की पैरवी की गई है ।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में बीजेपी सरकार कितनी विफल, कांग्रेस ने चार्जशीट बनाने को बनाई पांच सदस्यीय कमेटी
वहीं पत्र वायरल होने के बाद प्रदेश कांग्रेस में सियासत गर्मा गई है। इस पत्र से राजनीतिक गलियारों में खासी चर्चा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद की दौड़ में जिन नेताओं का नाम आगे हैं उनकी कार्यप्रणाली पर पत्र में सवाल उठाए गए हैं। पत्र में लिखा है कि दिवंगत वीरभद्र सिंह ने पार्टी को एक सूत्र में बांधे रखा। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार के अंतिम वर्ष 2017 में कांग्रेस पार्टी में बिखराव साफ देखने को मिला। पार्टी अलग अलग ध्रुवों में बंटती जा रही है।
पंजाब और हरियाणा में अध्यक्ष बदलने के बाद अब हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष को बदलने को लेकर पार्टी के कई आला नेताओं ने दिल्ली में डेरा डाल दिया है पार्टी के वरिष्ठ विधायक हर्ष वर्धन चौहान ने बीते रोज दिल्ली में पार्टी के कई शीर्ष नेताओं से मुलाकात की है। कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने भी दिल्ली में चार रोज पूर्व प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला सहित पार्टी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की थी। इसके अलावा वरिष्ठ विधायक रामलाल ठाकुर और पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ,सुखविंदर सिंह सुक्खू भी बीते दिनों दिल्ली में नेताओं से मुलाकात करके वापसी हिमाचल लौटे हैं। पार्टी के आला नेताओं के दिल्ली दौरे के बाद प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में खासी चर्चा है इसी बीच आए इस पत्र के बाद सियासत और तेज हो गई है।
वायरल चिट्ठी पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक