-
Advertisement
हिमाचल में Congress किसान जन चेतना यात्रा पर निकलेगी, शुरूआत कल पांवटा से
Last Updated on October 4, 2020 by saroj patrwal
शिमला। केंद्र द्वारा पारित नए कृषि व श्रमिक कानून (New Agriculture and Labor Law) के खिलाफ हिमाचल कांग्रेस, किसान जन चेतना यात्राओं (Kisan Jan Chetna Yatras) का आयोजन करने जा रही है। इसके तहत 5 अक्टूबर को शिमला संसदीय क्षेत्र के पांवटा साहिब में,6 को हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के बिलासपुर के कंदरौर में,7 को कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के शाहपुर में किसान जन चेतना यात्राओं का आयोजन होगा,जबकि 10 अक्टूबर को मंडी के विपाशा सदन में राज्यस्तरीय किसान सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर (Kuldeep Singh Rathore) ने कहा है कि कांग्रेस देश के किसानों व श्रमिकों के साथ अन्याय के खिलाफ खड़ी है। उन्होंने कहा है कि इनका शोषण सहन नहीं होगा। केंद्र द्वारा पारित नए कृषि व श्रमिक कानून के खिलाफ कांग्रेस निर्णायक लड़ाई लड़ेगी,और इनके हितों से खिलवाड़ नहीं होने देगी।
यह भी पढ़ें: राठौर का आरोप: Modi ने हिमाचल के लोगों को किया निराश, नहीं दिया कोई आर्थिक पैकेज
राठौर ने आज यहां कहा कि केंद्र की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस (Congress) देश के लोगों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कल 5 अक्टूबर से प्रदेशव्यापी अन्नदाता किसान संवाद का आयोजन करने जा रही हैए इसके तहत नए कृषि व श्रमिक कानूनों के दुष्प्रभाव बारे उनके विचारों को पार्टी मंच से प्रमुखता से उठाया जाएगा। राठौर ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का आज पंजाब में कृषकों व श्रमिकों के भारी जनसमर्थन से साफ है कि देश को नए कृषि व श्रमिक कानून कतई स्वीकार्य नहीं है। राठौर ने उत्तर प्रदेश में एक बेटी के साथ हुए दुष्कर्म के बाद हाथरस में कड़ी पुलिस पाबन्दियों पर हैरानी जताते हुए कहा है कि वहां अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति बना दी गई है,जहां नागरिकों के अधिकारों को समाप्त कर दिया गया है।