- Advertisement -
शिमला। ऊना जिला अध्यक्ष को छोड़ बाकी पूरी कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है। इस संबंध में बाकायदा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आदेश भी जारी कर दिए हैं। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता संजय सिंह चौहान ने बताया कि वर्तमान जिला अध्यक्ष अपने पद पर बने रहेंगे और जल्द ही नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी ऊना की कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है।
- Advertisement -