- Advertisement -
नई दिल्ली। हिमाचल कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप राठौर (Himachal Congress President Kuldeep Rathore) ने आज बतौर अध्यक्ष पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) से मुलाकात की। राठौर कार्यकारिणी गठन से पहले सोनिया गांधी से मिलना चाह रहे थे, इसके लिए उन्होंने पिछले दिनों भी टाइम मांगा था। आज उनकी मुलाकात हुई तो उन्होंने वर्तमान में हिमाचल कांग्रेस की गतिविधियों को लेकर चर्चा की।
राठौर इस वक्त अकेले ही है,जबकि तमाम प्रदेश कार्यकारिणी भंग है। ऐसे में वह चाह रहे हैं कि जल्द से जल्द प्रदेश कार्यकारिणी का गठन हो जाए। राठौर को पदभार संभाले भी एक साल होने जा रहा है। खैर आज सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद वह पार्टी की प्रदेश मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल (Rajni Patil) से भी मिले। इससे कुछ दिन पहले नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री (Mukesh Agnihotri) भी पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिल चुके हैं।
- Advertisement -