- Advertisement -
शिमला। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष अहमद पटेल (Ahmed Patel) के निधन पर कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में शोक सभा (Condolence Meeting) हुई। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर (Kuldeep Rathore) ने उनके निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिवार को अपनी संवेदना भेजी है। राठौर ने कहा है कि अहमद पटेल पार्टी के उन नेताओं में से एक थे जिन्होंने जीवन भर कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए कार्य किया। उन्होंने कहा है कि उनके निधन से पार्टी ने एक मजबूत नेता को खो दिया जिनकी कमी हमेशा खलेगी। राजीव भवन में अहमद पटेल के चित्र पर कांग्रेस के नेताओं ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं, पूर्व सीएम वीरभद्र सिंहए पूर्व सासंद प्रतिभा सिंह व शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह ने अहमद पटेल के निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिवार को अपनी संवेदना भेजी है। वीरभद्र सिंह ने कहा है कि अहमद पटेल पार्टी के उन नेताओं में से एक थेए जिन्होंने जीवन भर कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए कार्य किया। उनके निधन से पार्टी ने एक मजबूत नेता को खो दिया जिनकी कमी हमेशा खलेगी। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना भगवान से की है।
हिमाचल कांग्रेस प्रवक्ता एवं प्रोफेशनल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा (Dr. Rajesh Sharma) ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष अहमद पटेल के निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिवार को अपनी संवेदना भेजी है। डॉ. राजेश ने कहा है कि अहमद पटेल पार्टी के उन नेताओं में से एक थे जिन्होंने जीवन भर कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए कार्य किया। उन्होंने कहा है कि उनके निधन से पार्टी ने एक मजबूत नेता को खो दिया जिनकी कमी हमेशा खलेगी। डॉ. राजेश ने कहा कि अहमद पटेल जी ने सार्वजनिक जीवन में कई साल समाज की सेवा में बिताए,अपने तेज दिमाग के लिए जाने जाने वाले अहमद पटेल को कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने में उनकी भूमिका हमेशा याद की जाएगी। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना भगवान से की है।
- Advertisement -