-
Advertisement
Diesel-Petrolकी कीमतें बढ़ने पर भड़की Himachal Congress, किया धरना प्रदर्शन
Last Updated on June 24, 2020 by Deepak
शिमला। देश में डीज़ल और पेट्रोल के बढ़ते मूल्यों के विरोध में आज हिमाचल कांग्रेस( Himachal Congress) ने कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन किया। माल रोड के समीप नाज में प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर( Himachal Congress President Kuldeep Rathore) ने केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि कोविड 19( Covid -19) के नाम पर तेल के मूल्यों में एक्साइज ड्यूटी बढ़ाना किसी भी प्रकार से तर्कसंगत नही है। उन्होंने कहा कि आज पेट्रोल व डीज़ल के मूल्यों लगभग एक समान हो गए है। एक तरफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के मूल्यों में भारी कमीं आई है तो दूसरी तरफ हमारे देश में इसके मूल्यों में अप्रत्याशित वृद्वि की गई है।देश इस समय गम्भीर चुनौती से गुज़र रहा है।देश मे बेरोजगारी बड़ी है।देश की विकास दर थम गई है,सत्ता में बेठी बीजेपी इस समय भी अपनी राजनीति से बाज नही आ रही है।
यह भी पढ़ें: Himachal में पहली जुलाई से नहीं खुलेंगे School, शिक्षा मंत्री बोले – केंद्र की गाइडलाइन का करेंगे इंतजार
कोरोना को लेकर राहुल गांधी पहले ही चेताया था
राठौर ने आरोप लगाया कि बीजेपी कोविड फंड का दुरुपयोग कर रही है।कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को पहले कोरोना माहमारी को लेकर सचेत किया था और इसी दौरान उन्होंने भारत चीन सीमा पर तनाव की बात भी कही थी। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण है कि सत्ता में बैठी मोदी सरकार ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया आज देश की स्थिति सबके सामने है।राठौर ने कहा कि डीज़ल के मूल्य बढ़ने से एक ओर जहां आम आदमी पर महंगाई की मार पड़ेगी वही किसानों, बागवानों की आर्थिकी पर भी बुरा प्रभाव पड़ेगा।इसलिए इस मूल्य वृद्धि को तुरन्त वापस लिया जाना चाहिए।इस दौरान उनके साथ विधायक जगत सिंह नेगी, धनीराम शांडिल, इंद्र दत्त लखनपाल, मोहन लाल ब्राक्टा के अतिरिक्त पार्टी पदाधिकारियों में कुलदीप सिंह पठानिया, जिला अध्यक्ष ग्रामीण यशवंत सिंह छाजटा,शहरी अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेलसहित अन्य पदाधिकारी व पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।