-
Advertisement
हाय हाय महंगाई! करती कांग्रेस आई सड़कों पर
Last Updated on November 12, 2020 by Sintu Kumar
हिमाचल अभी अभी। कोरोना काल बढ़ती महंगाई के खिलाफ आज कांग्रेस से सभी जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन किया। कांग्रेस का आरोप है कि देश में महंगाई आसमान छू रही है। रोजमर्रा की जरूरी चीजों के दाम दिन प्रतिदिन बढ़ रहे हैं। आलू, प्याज़, तेल से लेकर सभी जरूरी वस्तुओं कर दाम आम आदमी की पंहुँच से बाहर हो गए है। इतिहास में पहली बार मोदी सरकार की गलत नीतियों से आलू 50 रुपए किलो से ज्यादा कीमत पर बिक रहा है। सरकार यदि दाम कम नही करती है तो कांग्रेस पार्टी आने वाले समय में आंदोलन तेज करेगी।
शिमला में खूब हल्ला बोला। जिला शिमला कांग्रेस ने कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन से लेकर डीसी ऑफिस तक रैली निकाली और माल रोड़ से नारेबाज़ी करते हुए धारा 144 भी तोड़ी। इस दौरान जिला कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की व डीसी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा।
ऊना जिला कांग्रेस ने एमसी पार्क के बाहर प्रदेश और केंद्र की सरकारों के खिलाफ हल्ला बोल प्रदर्शन किया। कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जिलाध्यक्ष राणा रणजीत सिंह ने की। इस दौरान कांग्रेस ने महंगाई के मुद्दे को लेकर सरकारों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। वहीं कोरोनावायरस की इस विकट परिस्थिति में जनता को राहत देने की बजाय उसे आफत में डालने का आरोप जड़।
सोलन कांग्रेस कमेटी सोलन द्वारा जिला मुख्यालय सोलन मे बढ़ती मंहगाई के विरोध में धरना प्रदर्शन किया लेकिन बढ़ती मंहगाई के इस धरने में काग्रेसियों की संख्या बहुत ही कम दिखाई दी। कांग्रेसी कार्यकर्ताओ ने केन्द्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।