-
Advertisement
केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ हल्ला बोलेगी Congress, 30 को होगी बड़ी रैली
Last Updated on January 28, 2020 by Deepak
शिमला। केंद्र सरकार की देश विरोधी नीतियों और प्रदेश सरकार के जन विरोधी फैंसलों के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस (Congress) 30 जनवरी को नाहन में हल्ला बोलेगी। कांग्रेस सिरमौर (Sirmaur) जिला के मुख्यालय नाहन में एक बड़ी रैली का आयोजन करने जा रही है। इसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता भाग लेंगे। यह जानकारी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर (Congress State President Kuldeep Rathore) ने दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहीदी दिवस पर राष्ट्र एकता का संकल्प लेते हुए कांग्रेस देश के संविधान (Constitution) से खिलवाड़ करने वालों और देश को बांटने के किसी भी प्रयास का पूरजोर विरोध करेगी।
यह भी पढ़ें: Youth Congress ने बेरोजगारी के मुद्दे पर घेरी केंद्र सरकार, कहा – रोजगार देने का वादा हवा
इसके विरोध स्वरूप प्रदेश में जनजागरण अभियान शुरू करेगी। उन्होंने कहा है कि आज देश जिन परिस्थितियों से गुजर रहा है, वह बहुत ही चिंता का विषय है। बढ़ती आर्थिक मंदी से देश की अर्थव्यवस्था चौपट होती जा रही है। केंद्रीय वित्त मंत्री पचास खरब डॉलर के विदेशी व्यापार की बात तो करती हैं पर यह कैसे संभव होगा, इसकी उनके पास कोई पुख्ता जानकारी नहीं है। केवल देश को ऐसे सपने दिखाने की कोशिश की जा रही है, जो पूरे होते नहीं दिखते। राठौर ने कहा कि इसी प्रकार नागरिकता संसोधन कानून (CAA) हो या एनआरसी देश के लोगों में अपनी नागरिकता को लेकर संशय और डर पैदा हो गया है। लोग इसके खिलाफ सड़कों पर उतर रहे हैं, उनकी आवाज दबाने के पूरे प्रयास किए जा रहे है।