-
Advertisement
#HP_ Corona Update: आज कितने मामले और कितने ठीक, कहां पहुंचा मौत का आंकड़ा- जानिए
Last Updated on October 31, 2020 by saroj patrwal
शिमला। हिमाचल में आज कोरोना (Corona) के 322 मामले सामने आए हैं। वहीं, 193 ठीक हुए हैं। छह कोरोना पॉजिटिव की जान गई है। हिमाचल में कुल आंकड़ा 21798 पहुंच गया है। अभी 2891 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 18575 कोरोना पॉजिटिव ठीक हो चुके हैं। कोरोना डेथ का आंकड़ा 307 है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में #Corona के 124 मामले, 152 हुए ठीक- पांच की गई जान
किस जिला में कितने नए मामले और कितने हुए ठीक
कुल्लू में 62, शिमला में 55, किन्नौर में 48, कांगड़ा में 45, मंडी में 43, सोलन व ऊना में 14-14, चंबा में 13, लाहुल स्पीति में 10, बिलासपुर में 9, सिरमौर में सात व हमीरपुर में दो मामले आए हैं। कुल्लू (Kullu) के 42, सिरमौर के 34, लाहुल स्पीति के 30, सोलन के 26, शिमला (Shimla) के 19, कांगड़ा के 12, बिलासपुर के 10, ऊना के 8, चंबा (Chamba) के सात व हमीरपुर के पांच कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं।
4384 सैंपल में 3798 नेगेटिव
हिमाचल में आज भी चार हजार से अधिक कोरोना सैंपल जांच को आए हैं। आज 4384 सैंपल जांच को आए हैं। इसमें से अब तक 3798 नेगेटिव (Negtive) रहे हैं। 329 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल से 257 पॉजिटिव मामले हैं। बाकी पेंडिंग सैंपल से हैं। प्रदेश में अब तक 3 लाख 89 हजार 348 सैंपल जांच को लिए जा चुके हैं। इनमें से 3 लाख 67 हजार 221 नेगेटिव रहे हैं।
कांगड़ा में हमीरपुर निवासी सहित दो की गई जान
कांगड़ा (Kangra) जिला में हमीरपुर निवासी 70 वर्षीय व्यक्ति की जान गई है। व्यक्ति को 24 अक्टूबर को मेडिकल कॉलेज टांडा में भर्ती करवाया गया था। 25 अक्टूबर को कोरोना पॉजिटिव पाया गया। पिछले कल व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। धर्मशाला निवासी 72 वर्षीय व्यक्ति की भी जान गई है। व्यक्ति को डीसीएचसी धर्मशाला में भर्ती करवाया गया था। पिछले कल व्यक्ति को अस्पताल से छुट्टी दे दी थी। आज सुबह व्यक्ति की तबीयत बिगड़ गई और अस्पताल में पहुंचने से पहले मृत्यु हो गई। कुल्लू में दो की मृत्यु हुई है। हमीरपुर व मंडी (Mandi) में एक-एक की जान गई है।
ऊना में आए मामलों की डिटेल
जिला ऊना (Una) में कोरोना पॉजिटिव के 14 मामले आए हैं। टांडा मेडिकल कॉलेज भेजे गए सैंपल में से पेंडिंग चल रहे 45 सैंपल से 8 की रिपोर्ट पॉजिटिव रही है। जबकि 37 नेगेटिव रहे हैं।जिला मुख्यालय ऊना के वार्ड 9 से 24 वर्षीय युवक, वार्ड नंबर 3 के गोविंद नगर से 70 वर्षीय महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई है। ऊना उपमंडल के गांव बदोली से 32 वर्षीय युवक भी संक्रमित पाया गया है। वहीं बसाल गांव से 13 वर्षीय बालिका की रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई है। हरोली उपमंडल के भदौड़ी गांव से 50 वर्षीय महिला की संक्रमण की चपेट में आई है। बंगाणा उपमंडल के छपरोह गांव से 42 वर्षीय पुरुष और दैण गांव से 42 वर्षीय महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई है। गगरेट निवासी 18 वर्षीय युवक में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं आज जिला में रैपिड एंटीजेन में 66 सैंपल की जांच हुई जिसमें 6 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उपमंडल बंगाणा के बड़ूही से 61 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। ऊना उपमंडल के बसदेहड़ा से 60 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। अंब उपमंडल के मसलाना राजपुर जसवां की 45 वर्षीय महिला, कुठेड़ा खैरला से 66 वर्षीय बुजुर्ग, बड़ोह चक्क सराय से 45 वर्षीय व्यक्ति और ठठल गांव के 21 वर्षीय युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई है। आज कोविड जांच के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेजे गए 179 सैंपल में से 179 सैंपल पेंडिंग हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…