-
Advertisement
हिमाचल में अब तक Corona के 2,993 केस, कांगड़ा में ही 1,605 मामले- 39 की गई जान
Last Updated on May 7, 2021 by
शिमला। हिमाचल में आज अब तक कोरोना (Corona) के 2,993 मामले आए हैं। कांगड़ा जिला में ही रिकॉर्ड 1,605 मामले हैं। वहीं, प्रदेश में आज 2,194 कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) ठीक हुए हैं। आज अब तक 39 लोगों ने दम तोड़ा है। कांगड़ा (Kangra) में 21, सोलन में पांच, शिमला में 4, मंडी व सिरमौर में तीन-तीन, ऊना में दो व हमीरपुर में एक की जान गई है। कांगड़ा में कोठरी अंब ऊना की 42 वर्षीय महिला, बारीकलां खुड़ियां के 69 वर्षीय व्यक्ति, अर्थ पालमपुर की 51 वर्षीय महिला, अरला पालमपुर की 50 वर्षीय महिला, भट्टपुरा ठंडोल की 80 वर्षीय महिला, पालमपुर के 43 वर्षीय व्यक्ति, ननभाद बैजनाथ की 60 वर्षीय महिला, झयोल की 65 वर्षीय महिला, उथपर लड़भडोल मंडी के 38 वर्षीय व्यक्ति, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के 73 वर्षीय व्यक्ति, शाहपुर चैंक पठानकोट की 57 वर्षीय महिला, अंशु गांव के 70 वर्षीय व्यक्ति, टंग नरवाणा के 85 साल के व्यक्ति, कछल जयसिंहपुर की 55 वर्षीय महिला, धमेड के 60 वर्षीय व्यक्ति, मकरोटी लदवाड़ा के 48 वर्षीय व्यक्ति, जिजल ज्वालामुखी की 60 वर्षीय महिला, गुजराला थुरल के 35 वर्षीय व्यक्ति, बड़सर हमीरपुर के 76 वर्षीय व्यक्ति व कच्चा खू मतियाल की 72 वर्षीय महिला ने दम तोड़ा है। हिमाचल में कुल आंकड़ा 1 लाख 21 हजार 709 पहुंच गया है। अभी 28 हजार 514 एक्टिव केस हैं। अब तक 91 हजार 404 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। कोरोना डेथ का आंकड़ा 1,763 है। हिमाचल में कोरोना रिकवरी रेट (Corona Recovery Rate) 75.72 फीसदी है। कोरोना डेथ रेट 1.45 फीसदी है।
ये भी पढ़ें: HP Corona: 3,965 केस और 2,043 ठीक- 12 साल के लड़के सहित 45 की मृत्यु
किस जिला में कितने मामले और कितने हुए ठीक
कांगड़ा में 1,605, मंडी (Mandi) में 396, सिरमौर में 379, हमीरपुर में 293, शिमला में 225, बिलासपुर में 75, किन्नौर में 13 व सोलन में अब तक 7 मामले आए हैं। कांगड़ा के 584, सोलन के 413, मंडी के 302, सिरमौर के 247, शिमला (Shimla) के 209, चंबा के 117, ऊना के 114, कुल्लू के 108, हमीरपुर के 100 अब तक ठीक हुए हैं। कांगड़ा जिला में अभी 8,237 एक्टिव केस हैं। सोलन में 3,489, मंडी में 2,935, सिरमौर में 2,826, शिमला में 2,731, बिलासपुर में 2,170, हमीरपुर में 2,114, ऊना में 1,481, चंबा में 1,117, कुल्लू में 695, लाहुल स्पीति में 376 व किन्नौर में 332 एक्टिव केस (Active Case) हैं। कांगड़ा के 483, शिमला के 380, मंडी के 204, सोलन के 141, ऊना के 127, हमीरपुर के 104, कुल्लू (Kullu) के 100, सिरमौर के 86, चंबा के 67, बिलासपुर के 34, किन्नौर के 24 व लाहुल स्पीति के 13 लोगों ने अब तक दम तोड़ा है। हिमाचल में आज अब तक कोरोना के 2,562 सैंपल जांच को आए हैं। इनमें से 390 नेगेटिव (Negtive) व 13 पॉजिटिव रहे हैं। अभी 2,159 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। बाकी पॉजिटिव केस पेंडिंग सैंपल से हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group