-
Advertisement
सरहदों पर तैनात फौजी भाइयों को Mandi की वुमेन डिफेंस एसोसिएशन ने भेजी राखियां
Last Updated on July 21, 2020 by Deepak
मंडी। देश की सरहदों पर तैनात फौजी भाइयों के लिए हिमाचल प्रदेश डिफेंस वुमेन वेलफेयर एसोसिएशन मंडी (Himachal Defense Women Welfare Association Mandi) ने तिरंगे धागे से बनी करीब पांच हजार राखियां भेजी हैं। यह राखियां लेबनान बॉर्डर (Border) के अलावा देश के विभिन्न बॉर्डरों पर तैनात सैनिकों के लिए भेजी गई हैं। इन राखियों को हिमाचल प्रदेश डिफेंस वुमेन वेलफेयर एसोसिएशन मंडी ने डीसी मंडी (DC Mandi) ऋग्वेद ठाकुर को सौंपा। जहां से आर्मी ट्रांजिट कैंप व एनसीसी द्वितीय बटालियन के सहयोग से बॉर्डर पर तैनात सैनिकों को यह राखियां दी जाएंगी। भारतीय बॉर्डर पर राखियां जम्मू कश्मीर, सियाचिन व लेह भेजी जा रही हैं, जबकि इस बार अंतरराष्ट्रीय आर्मी में सेवाएं देने वाले सैनिकों को भी राखियां भेजी जा रहीं हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल पर्यटन विकास निगम देगा भोजन की Home Delivery, ऐसे करना होगा Online ऑर्डर
हिमाचल प्रदेश डिफेंस वुमेन वेलफेयर एसोसिएशन मंडी की अध्यक्ष आशा ठाकुर ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी सैनिकों (Soldiers) को राखियां (Rakhis) भेजी जा रही हैं। इसके साथ ही इस बार यूएनओए में सीरिया व इजराइल के बॉर्डर पर सेवाएं देने गए भारतीय आर्मड जवानों को भी राखियां भेजी जा रही हैं। इन राखियों को हिमाचल प्रदेश डिफेंस वुमेन वेलफेयर एसोसिएशन मंडी की महिलाओं ने अपने हाथों से तिरंगे धागे से तैयार किया है। आशा ठाकुर ने बताया कि इस बार उन्हें ज्यादातर राखियों को बाजारों से ही खरीदना पड़ा, क्योंकि कोरोना के चलते बाजारों में धागे उपलब्ध नहीं हो सके। इस दौरान हिमाचल प्रदेश डिफेंस वुमेन वेलफेयर एसोसिएशन मंडी की सदस्या रीता ठाकुर व उषा शर्मा भी मौजूद रहीं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group