-
Advertisement
जरूरी सेवाओं से जुड़े वाहन चालकों को DGP की चेतावनी-भूल कर भी ना करें ऐसा
शिमला। हिमाचल पुलिस के डीजीपी (DGP) एसआर मरड़ी ने जरूरी सेवाओं से जुड़े वाहनों के चालकों को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर कोई चालक बाहरी राज्य से किसी को लेकर आता है तो चालक पर भी मामला दर्ज होगा। साथ ही आने वाले व्यक्ति पर भी एफआईआर की जाएगी। आज जारी वीडियो संदेश में डीजीपी एसआर मरड़ी ने कहा कि जालंधर से एक दैनिक समाचार पत्र के दो सब एडिटर सब्जी के ट्रक में आए थे और अपने घरों को चले गए, उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। साथ ही जिस वाहन में आए हैं उसके चालक को भी इसी एफआईआर में आरोपी बनाया जाएगा।
ये भी पढ़ेंः कोरोना अपडेटः Himachal में पांच दिन में 536 सैंपल जांचे, 531 नेगेटिव- 5 पॉजिटिव
उन्होंने वाहन चालकों से कहा है कि ऐसा बिल्कुल ना करें। आदेशों का पालन करें। भारत सरकार का कानून है कि जो जहां से वह वहीं रहेगा। कोई भी चोरी छुपे किसी भी तरीके से हिमाचल में एंट्री की कोशिश ना करे। वहीं उन्होंने बाहरी राज्यों में फंसे लोगों को लेकर सोशल मीडिया पर लिखने वालों को भी नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया या फिर फोन करने से कुछ नहीं होगा। अगर किसी को कोई शिकायत करनी है तो भारत सरकार के समाधान ई पोर्टल पर कर सकता है। साथ ही अपने सुझाव भी दे सकता है।

