-
Advertisement
हिमाचल में अक्टूबर में दिसंबर जैसी सर्दी, तापमान गिरा , फसलों को हुआ नुकसान
Himachal Weather: माह बेशक अक्टूबर का चल रहा हो लेकिन मौसम के तेवरों ने दिसंबर माह के नजारे दिखा दिए हैं। हिमाचल प्रदेश में पिछलो दिनों से मौसम ने जो रंग दिखाए वो किसी ने सोचा भी नहीं था। पहाड़ों से सफेदी ओढ़ ली है और निचले इलाके बारिश से सराबोर हो रहे हैं। नतीजा ये है कि वर्षा व बर्फबारी के चलते अधिकतम तापमान में 19 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है।
हिमाचल में स्नोफॉल से पहाड़ों पर अक्टूबर के पहले सप्ताह में ही दिसंबर जैसी ठंड हो गई है। प्रदेश का तापमान नॉर्मल से कम हुआ है। बर्फबारी के बाद सड़क पर फिसलन बढ़ने से लाहौल स्पीति के दारचा में 200 से ज्यादा ट्रक फंस गए हैं#manali #snowfall #himachalpradesh #rain #coolmosam pic.twitter.com/GNmHGhQPIH
— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) October 7, 2025
24 घंटे के दौरान हिमपात हुआ
रोहतांग, बारालाचा व शिंकुला दर्रे में रविवार रात से आधा फीट से अधिक हिमपात हो चुका है। ट्राइबल जिला किन्नौर में बीती रात को ताजा बर्फबारी हुई है। शिमला, कुल्लू, चंबा और लाहौल स्पीति जिला के अधिकांश भागों में भी बीते 24 घंटे के दौरान हिमपात हुआ। गोंदला में सबसे ज्यादा 26.5 सेंटीमीटर, केलांग में 20 सेंटीमीटर और कुकुमसैरी में 5.6 सेंटीमीटर हिमपात हुआ।
सेब की फसल को नुकसान
इस बर्फबारी से लाहुल में सेब की फसल को नुकसान हुआ है। लोगों के सेब के बागीचों को नुकसान हुआ है। सेब से लदे पेड़ों की टहनियां टूट गई है। लोगों को जैसे- तैसे सेब का तोड़ान करना पड़ा। आलू की फसल खेत में पड़ी है। कई जगह फसल तेज हवाओं के कारण खेत में बिछ गई है।
तुलसी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
