-
Advertisement
Himachal निर्माता डॉ. वाईएस परमार की पुत्रवधू उमा परमार का निधन
Last Updated on May 21, 2021 by Sintu Kumar
नाहन। हिमाचल निर्माता डॉ. वाईएस परमार की पुत्रवधू उमा परमार का शुक्रवार को डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में निधन हो गया। वह 82 वर्ष की थी। इसे संयोग ही कहा जाएगा कि हिमाचल निर्माता डॉ. वाईएस परमार के नाम से स्थापित मेडिकल कॉलेज नाहन में ही उनकी पुत्रवधू ने अंतिम सांस ली। उमा परमार डॉ. वाईएस परमार के बेटे जयपाल परमार की पत्नी थी। उमा परमार पिछले करीब 10 दिन से डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में उपचाराधीन थीं। शुक्रवार को हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया। दोपहर बाद हिमाचल निर्माता डॉ. वाईएस परमार के पैतृक गांव बागथन में उमा परमार का अंतिम संस्कार कर दिया गया। उमा परमार का पुत्र आनंद परमार वर्तमान में पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के नारग वार्ड से जिला परिषद सदस्य हैं। इसके अलावा उमा प्रमाण की दो पुत्रियां देविका परमार व प्रतिका परमार के अलावा उनके परिवार में उनके नाती का एक पूरा परिवार है। हिमाचल निर्माता डॉ. वाईएस परमार के पुत्र व हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व में नाहन व पांवटा विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे कुश परमार की भाभी उमा परमार बागथन के चरपड़ी में अपने परिवार सहित रहती थीं। उमा परमार को उनके पुत्र आनंद परमार ने मुखाग्नि दी।
यह भी पढ़ें: HP Corona: आज भी नए मामलों से ठीक होने वालों का आंकड़ा ज्यादा-57 की मृत्यु
उधर हिमाचल निर्माता डॉ. वाईएस परमार की पुत्रवधू उमा परमार के निधन पर हिमाचल सरकार के ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, हिमाचल प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और नाहन के विधायक डॉ. राजीव बिंदल, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय बहादुर सिंह, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव अजय सोलंकी, शिलाई के विधायक हर्षवर्धन चौहान, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर, हिमाचल प्रदेश सिविल सप्लाई कारपोरेशन के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर, पांवटा साहिब के पूर्व विधायक किरनेश जंग चौधरी, विधायक रीना कश्यप, कांग्रेस मंडल नाहन के पूर्व अध्यक्ष व बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान एडवोकेट जग्गी शर्मा आदि लोगों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group