-
Advertisement
हिमाचल में ये कैसा अलर्ट
Last Updated on August 12, 2020 by
सुजानपुर। हिमाचल प्रदेश में कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिस कारण नदी, नाले और खड्डे उफान पर है। जिसके चलते प्रदेश सरकार ने अलर्ट जारी किया है। हमीरपुर जिला के सुजानपुर और नादौन कस्बे से ब्यास नदी गुजरती है। ब्यास नदी के किनारे प्रशासन ने लोगों को जागरूक करने के लिए चेतावनी बोर्ड भी लगाए हैं। जिसे लोगों ने ना काफी बताया। लोगों ने प्रशासन से नदी के मुहानों पर पुलिस गश्त लगाने की गुहार लगाई है। वहीं, एसडीएम सुजानपुर शिल्पा बेक्टा की माने तो चेतावनी बोर्ड लगा दिए हैं, जल्द ही नदी के साथ लगते ब्लैक स्पॉट पर पुलिस गश्त करेगी।