-
Advertisement
हिमाचल सरकार ने बदले 6 HPAS अधिकारी, शिव मोहन HPSSC में डिप्टी सेक्रेटरी लगाए
शिमला। हिमाचल सरकार ने उपचुनावों (Himachal By-Election) के शोर के बीच 6 एचपीएएस अधिकारियों (HPAS officers) के तबादला (Transfer) आदेश जारी किए हैं। बदले गए अधिकारियों में आरटीओ कांगड़ा शिव मोहन को हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग (HPSSC) में डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर भेजा गया है। इसी तरह से संयुक्त निदेशक सूचना प्रौद्योगिकी नीरज कुमार चांदला को संयुक्त सचिव हाउसिंग लगाया गया है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल सरकार ने किया प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला, जाने किसे कहां भेजा
हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग के उप सचिव रहे प्रदीप कुमार का तबादला आरटीओ (RTO) धर्मशाला (कांगड़ा) किया गया है। इसी तरह से बीडीओ नालागढ़ विश्व मोहन देव को सब डिविजनल ऑफ़िसर सिविल डोडरा क्वार शिमला ट्रांसफर किया गया है। जबकि बीडीओ झंडूता धर्मपाल को संयुक्त निदेशक सूचना प्रौद्योगिकी लगाया गया है। देव राज भाटिया को असिस्टेंट कमीश्नर टू डिप्टी कमीश्नर मंडी लगाया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…


