-
Advertisement
धान के साथ मक्की बेचने की चिंता से मुक्त होंगे किसान, जाने क्या है सरकार का प्लान
Last Updated on September 3, 2021 by Deepak
शिमला। हिमाचल में किसानों को अब अपनी फसल बेचने के लिए यहां वहां नहीं भटकना पड़ेगा। गेंहू की तरह ही धान की फसल (Paddy Crop) को भी अब हिमाचल सरकार एफसीआई (भारतीय खाद्य निगम) के माध्यम खरीदेगी। इसके लिए प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर धान खरीद के लिए स्टोर खोले जाएंगे। प्रदेश सरकार 30 हजार टन धान खरीदी जाएगी। यह जानकारी खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग (Minister Rajendra Garg) ने शुक्रवार को दी। उन्होंने बताया कि सिरमौर जिले में 2 स्टोर खोलने की योजना बनाई गई है। जबकि एक स्टोर नालागढ़ और 2 स्टोर ऊना जिले में खोले जाएंगे। राजेंद्र गर्ग ने कहा कि बीबीएन में 3750 हेक्टेयर जमीन पर धान उगाई जाती हैए जिस पर करीब 18 हजार मीट्रिक टन उत्पादन होता है।
यह भी पढ़ें:भारतीय किसान संघ केंद्र सरकार के खिलाफ 8 को करेगा धरना- प्रदर्शन
मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कहा कि हिमाचल के किसान अपनी धान की फसल को बेचने के लिए पंजाब की मंडियों पर निर्भर रहते हैं। लेकिन अब किसानों को पंजाब जाने की जरूरत नहीं होगी। किसान अपनी धान की फसल उचित दामों पर अब यहीं पर बेच सकेंगे। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग के साथ मिलकर फूड एंड सिविल सप्लाई कॉरपोरेशन इस योजना को अमलीजामा पहनाने में लगेए ताकि किसानों को अपनी फसल कम दामों पर नहीं बेचनी पड़े। उन्होंने कहा कि इस बार गेहूं की खरीद भी रिकॉर्ड 13 हजार टन की गई है जो कि पिछले वर्षों की तुलना में कहीं अधिक है। पिछले वर्षों में गेहूं खरीद के समय किसान जागरूक नहीं थे। किसानों के जागरूक होने के बाद अब अधिक से अधिक किसान गेहूं एफसीआई के स्टोर पर बेच रहे हैं। राजेंद्र गर्ग ने कहा कि हिमाचल सरकार मक्की पैदा करने वाले किसानों के लिए भी चिंतित है। हालांकि, सरकार मक्की की खरीद एफसीआई के माध्यम से नहीं करेगी, लेकिन प्रदेश सरकार निजी कंपनियों और व्यापारियों से बात कर रही, ताकि मक्की बेचने के लिए किसानों को उचित सुविधा प्रदान की जा सके।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…