-
Advertisement
हॉकी के सितारे वरुण को एक करोड़ देगी जयराम सरकार, डीएसपी की कुर्सी भी
Last Updated on August 6, 2021 by saroj patrwal
शिमला। टोक्यो ओलंपिक ( Tokyo Olympics) में भारत की पुरुष हॉकी टीम ( Men’s Hockey Team)ने 41 साल के अंतराल के बाद ओलंपिक पदक( Olympic medals) जीतने का गौरव हासिल किया है। इसे बाद टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार देने का ऐलान किया जा रहा है। भारतीय हॉकी टीम ( Indian Hockey Team) में हिमाचल की एक खिलाड़ी शामिल था। चंबा जिला के डलहौजी उपमंडल के ओसल पंचायत के खरंदर फाती गांव के रहने वाले वरुण कुमार को हिमाचल सरकार ( Himachal Government) ने एक करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि देगी।साथ में पुलिस विभाग में उसे डीएसपी ( DSP)बनाया जाएगा। ये जानकारी आज सदन में सीएम जयराम ने दी। इससे पहले वरुण को सरकार ने 75 लाथ देने का वादा किया था लेकिन आज केवल राशि बढ़ाई है।
यह भी पढ़ें: टोक्यो ओलंपिकः कुश्ती के फाइनल में हारे रवि, हासिल किया रजत पदक
उन्होंने कहा कि अब गोल्ड मेडल हासिल करने वालों को 2 करोड़ नकद पुरस्कार, रजत पुरस्कार पाने वालों को 1 करोड़ 20 लाख , कांस्य पदक प्राप्त करने वालों को 1 करोड़ का पुरस्कार दिया जाएगा। साथ ही योग्यता अनुसार नौकरी भी मिलेगी। सीएम ने बताया कि सरकार ने पुरस्कार राशि बढ़ाई। खेल मंत्री राकेश पठानिया ने कहा कि गुरुवार को वरुण कुमार को 75 लाख की बात कही गई थी, लेकिन सीएम उनको बुलाकर राशि बढ़ाने को कहा। इसलिए नियमों में संशोधन कर यह राशि 1 करोड़ की गई है। खेल मंत्री ने कहा कि 7 करोड़ नाहन में एस्ट्रो ट्रफ के लिए दिया जाएगा। कांगड़ा चम्बा में एक एकेडमी खोलने पर विचार किया जाएगा।