-
Advertisement
10 लाख घरों में Free Tap लगवाएगी हिमाचल सरकार, खर्च होंगे पांच हजार करोड़ रुपए
Last Updated on February 12, 2020 by
शिमला। प्रदेश सरकार ग्रामीण इलाकों के 10 लाख घरों में नि:शुल्क नल लगाकर पीने का पानी पहुंचाएगी। ‘हर घर को नल’ के पहले चरण में केंद्र सरकार ने छह लाख घरों को चयनित किया है जो बिना नल के हैं। प्रदेश सरकार (Himachal government) ने जल जीवन मिशन में 1200 करोड़ के टेंडर लगाए हैं। इसके बाद बाकी बचे चार लाख घरों में भी नल उपलब्ध कराने के लिए मार्च में दोबारा ऑनलाइन आवेदन होंगे। केंद्र सरकार आवेदन करने के लिए एक माह का समय देगी। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में 53 हजार नलके लगाए जा चुके हैं और मार्च अंत तक एक लाख नल लगाने का लक्ष्य है। इस पर कुल करीब पांच हजार करोड़ की राशि खर्च होनी है।
यह भी पढ़ें: Solan में व्यापारी की गाड़ी रोक किया तेजधार हथियार से हमला
जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर (Mahendra Singh Thakur) ने बताया कि केंद्र सरकार के अनुसार हिमाचल में छह लाख घरों में नलके नहीं थे, जबकि प्रदेश में करीब 10 लाख घरों में नलके नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अभी सरकार ने सिर्फ छह लाख नलके उपलब्ध कराने के लिए 1200 करोड़ के टेंडर लगाए हैं। इस राशि से घरों में नलके पहुंचाने और पेयजल स्रोतों की मरम्मत करने जैसे काम किए जाएंगे। बीस फीसदी राशि नलके उपलब्ध कराने में खर्च होगी और शेष राशि स्रोतों की ठीक करने और लाइनें बदलने में व्यय की जानी है। इस मिशन (Mission) के तहत वर्ष 2019 में काम शुरू किया गया है और वर्ष 2024 तक जल जीवन मिशन के तहत प्रदेश के सभी घरों में नलके उपलब्ध कराने हैं।
मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि इस प्रोजेक्ट के तहत केंद्र सरकार 90 फीसदी राशि देगी, जबकि दस फीसदी राशि प्रदेश सरकार को जुटानी है। जल जीवन मिशन के तहत छूटे घरों को एडीबी के 798 करोड़ के प्रोजेक्ट से लाभ देंगे। एडीबी के तहत केंद्र 72 और राज्य सरकार 28 फीसदी राशि देगी। इसके बाद बचे घरों को न्यू डेवलपमेंट बैंक (एनडीबी) के 700 करोड़ के प्रोजेक्ट से नलके लगाएंगे।