- Advertisement -
शिमला। हिमाचल प्रदेश के गवर्नर आचार्य देवव्रत ने कहा है कि देश की महिला कैदियों के साथ-साथ आम कैदियों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए विचार शक्ति में बदलाव करना होगा। उन्होंने कहा कि विचार शक्ति से बड़े-बड़े अपराधी भी सुधर जाते हैं।
आचार्य देवव्रत गुरुवार को यहां देश में महिला कैदियों के अधिकारों पर यहां शुरू हुए दो दिवसीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। हिमाचल प्रदेश जेल विभाग के इस आयोजन में 16 राज्यों के डीजी जेल और आईजी जेल भाग ले रहे हैं। राज्यपाल ने कहा कि सभी कैदियों को बदल नहीं सकते, लेकिन कम से कम कुछ को तो बदल सकते हैं। उन्होंने कहा कि जेल में कैदियों को रखने का मतलब यह उनकी जिंदगी जेल में ही समाप्त हो जाए।
बीपीआरडी के निदेशक एपी माहेश्वरी ने कहा कि देश में 4 लाख में से 17 हजार महिला कैदी हैं। इनमें अधिकांश ऐसी महिलाएं हैं, जिन्हें उनके रिश्तेदार भी बेल नहीं देते। उन्होंने कहा कि ऐसी महिलाओं को क्या सुविधा मिलनी चाहिए, इस संदर्भ में दो दिनों तक सम्मेलन में चर्चा की जाएगी। डीजी जेल सोमेश गोयल ने कहा कि सम्मेलन में जो भी सुझाव आएंगे उसे केंद्र सरकार को भेजेंगे। इनमें खासकर महिला कैदियों को लेकर जो भी दिक्कतें आती है उसे केंद्र सरकार तक पहुंचाएंगे। सोमेश गोयल ने कहा कि हिमाचल की जेल में एक महिला कैदी को हाल में मुख्यधारा से जोड़ा गया।
- Advertisement -