- Advertisement -
Pahari Gandhi : शिमला। प्रदेश सरकार ने पहाड़ी गांधी बाबा कांशी राम के पैतृक घर का अधिग्रहण कर इसे एक हेरिटेज मोन्यूमेंट में बदलने का निर्णय लिया है। सीएम वीरभद्र सिंह ने आज कहा कि सरकार बाबा कांशी राम के पैतृक घर का अधिग्रहण करेगी, जिन्हें लोग पहाड़ी गांधी के नाम से जानते हैं। उन्होंने कहा कि कांशी राम महात्मा गांधी के एक महान प्रशंसक थे और उन्होंने आजादी के लिए लड़ाई लड़ी। कांशी राम का जन्म जिला कांगड़ा के देहरा उपमंडल में डाडासीबा के निकट पधयाल गांव में हुआ था।
सीएम ने कहा कि जलियांवाला बाग नरसंहार ने कांशीराम पर गहरा प्रभाव डाला और उसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी के संदेश को अपनी कविता और गीतों के माध्यम से फैलाने की कोशिश की। उन्होंने सौगंध खाई थी कि जब तक भारत आजाद नहीं हो जाता वो काले कपड़े पहनेंगे।
पहाड़ी कविताओं और छंदों के माध्यम से देशभक्ति संदेश फैलाने के लिए उन्हें ब्रिटिश सरकार ने करीब 11 बार गिरफ्तार किया था और करीब 9 वर्षों तक वे जेलों में रहे। 1984 में पूर्व पीएम इंदिरा गांधी ने भी बाबा कांशी राम के नाम पर डाक टिकट जारी किया था। यह डाक टिकट 11 जुलाई को अपनी 135वीं जयंती पर जारी किया गया था। राज्य सरकार ने कांशीराम के घर का अधिग्रहण करने का निर्णय लिया है और इसे उनकी स्मृति में स्मारक बनाने का फैसला लिया है।
यह भी पढ़ें : Shimla में राम रहीमः UP की तर्ज पर पूरे देश में लगे गौ हत्या पर रोक
- Advertisement -