-
Advertisement
कोरोना अपडेटः #Himachal में अब तक 155 मामले, 221 हुए ठीक- पांच ने तोड़ा दम
Last Updated on September 25, 2020 by
शिमला। हिमाचल में आज अब तक कोरोना (Corona) के 155 मामले सामने आए हैं। इसमें सिरमौर में 34, मंडी में 32, ऊना में 28, कांगड़ा में 23, हमीरपुर में 15, ऊना व चंबा में सात-सात, कुल्लू (Kullu) व शिमला में तीन-तीन, लाहुल स्पीति में दो व सोलन में एक मामला सामने आया है। वहीं, अब तक 221 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। ठीक होने वालों में सिरमौर के 72, ऊना के 37, कुल्लू के 27, कांगड़ा (Kangra) के 26, हमीरपुर के 21, बिलासपुर के 16, चंबा के 12, किन्नौर के दस शामिल हैं। वहीं, आज पांच कोरोना पॉजिटिव की मृत्यु हुई है। इसमें सोलन में 2, चंबा (Chamba), हमीरपुर, शिमला (Shimla) में एक-एक की जान गई है। कुल आंकड़ा 13542 पहुंच गया है। अभी 3914 एक्टिव केस हैं। अब तक 9433 लोग ठीक हो चुके हैं। मृत्यु का आंकड़ा 150 पहुंच गया है। हिमाचल में आज 1363 सैंपल जांच को आए हैं। इसमें 736 नेगेटिव रहे हैं। आज के सैंपल में अब तक 47 ही पॉजिटिव मामले हैं। बाकी पेंडिंग सैंपल से हैं। पिछले कल के 90 सैंपल की रिपोर्ट भी अभी आनी बाकी है।
यह भी पढ़ें: Shimla: कोरोना पॉजिटिव महिला आत्महत्या ने खोली अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं की पोल
बिलासपुर के एक व्यक्ति की मृत्यु आईजीएमसी (IGMC) में हुई है। बीमारी के चलते उन्हें आईजीएमसी में भर्ती किया गया था। सोलन में 55 वर्षीय कंडाघाट निवासी की मृत्यु हुई है। व्यक्ति ने कोरोना टेस्ट करवाया और वो पॉजिटिव निकले, जिसके बाद उन्हें एमएमयू अस्पताल (MMU Hospital) में भर्ती करवाया गया थाए लेकिन आज उसकी वहां पर मौत हो गई। नालागढ़ के 62 वर्षीय व्यक्ति की भी कोरोना के चलते मौत हुई है। व्यक्ति फेंफड़ों की बीमारी से भी ग्रस्त था और 15 दिन से एमएमयू में भर्ती थे।
यह भी पढ़ें: #Corona Update: हिमाचल में 13461 कुल मामले, 3875 एक्टिव केस- अब तक 9417 ठीक
जिला ऊना में आज कुल 07 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। कोविड जांच को पालमपुर भेजे गए सैंपल में से 06 पॉजिटिव और 06 सैंपल रिजेक्ट हुए हैं। उपमंडल ऊना भटोली का 43 वर्षीय और झम्बर का 48 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाए गए हैं। उपमंडल गगरेट के चलेट का 28 वर्षीय युवक, ऑयल का 49 वर्षीय व्यक्ति और गगरेट की 54 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं हमीरपुर जिला की नादौन तहसील का रहने वाले एक 20 वर्षीय युवक भी संक्रमित पाया गया है। वहीं रेपिड एंटीजेन टेस्ट में 69 सैंपल लिए गए थे जिसमें से 01 सैंपल पॉजिटिव पाया गया है। अंब उपमंडल के धुसाडा की 50 वर्षीय महिला रेपिड एंटीजेन टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। जिला में संक्रमितों की कुल संख्या 1207 हो गई है जिसमें से 10 की मौत हो चुकी है।