-
Advertisement
Himachal में बढ़ता जा रहा #Corona Death का आंकड़ा, आज 19 ने तोड़ा दम-646 नए मामले
Last Updated on November 23, 2020 by saroj patrwal
शिमला। हिमाचल (Himachal) में आज कोरोना (#Corona) के 646 मामले सामने आए हैं। वहीं, 691 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। प्रदेश में आज 19 कोरोना पॉजिटिव की जान गई है। हिमाचल में कुल आंकड़ा 34346 पहुंच गया है। अभी 7006 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 26777 कोरोना पॉजिटिव ठीक हो चुके हैं। कोरोना डेथ का आंकड़ा 528 है।
यह भी पढ़ें: #Corona रोकथाम को हिम सुरक्षा योजना, बनाई आठ हजार टीमें; घर-घर जाकर करेंगी Test
किस जिला में कितने नए मामले और कितने हुए ठीक
शिमला (Shimla) में 169, मंडी में 120, कुल्लू में 110, सोलन में 61, बिलासपुर में 54, हमीरपुर में 40, कांगड़ा में 34, ऊना में 27, सिरमौर में 15, किन्नौर में 12 व चंबा में 4 मामले आए हैं। मंडी के 218, शिमला के 132, लाहुल स्पीति के 114, सोलन (Solan) व कांगड़ा के 47-47, बिलासपुर के 37, चंबा व ऊना के 36-36, सिरमौर के 19 व किन्नौर के पांच कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं।
हिमाचल में आज रिकॉर्ड 19 की गई जान
हिमाचल में आज रिकॉर्ड 19 लोगों ने दम तोड़ा है। इसमें मंडी में सबसे अधिक 6, कांगड़ा (Kangra) में चार, लाहुल स्पीति में तीन, सोलन में दो, शिमला, किन्नौर, चंबा व कुल्लू में एक-एक की जान गई है। मंडी जिला में 48, 78, 74, 66, 83 वर्षीय महिला और 45 साल के व्यक्ति ने दम तोड़ा है। कांगड़ा जिला में चौकी खलेट पालमपुर की 75 वर्षीय महिला, पपरोला बैजनाथ की 65 वर्षीय महिला, भाट्टी ज्वालामुखी के 55 वर्षीय व्यक्ति और मनसिंबल कांगड़ा के 68 साल के व्यक्ति ने दम तोड़ा है। दोनों व्यक्तियों ने मेडिकल कॉलेज टांडा (Medical College Tanda), 75 वर्षीय महिला ने भी टांडा और 65 साल की महिला ने बैजनाथ अस्पताल में अंतिम सांस ली। लाहुल स्पीति में 99, 85 वर्षीय महिला, 96 वर्षीय व्यक्ति, सोलन में 71, 85 साल के पुरूष, शिमला में 44 वर्षीय महिला, किन्नौर में 60 वर्षीय पुरुष, चंबा में 53 व कुल्लू में 83 वर्षीय व्यक्ति की जान गई है।
यह भी पढ़ें:#Maharashtra में फिर से लग सकता है #Lockdown ! डिप्टी सीएम बोले – 8-10 दिन में लेंगे फैसला
ऊना (Una) जिला में कुल 27 पॉजिटिव मामले आए हैं। 21 नवंबर को कोविड जांच के लिए आरटी पीसीआर में भेजे और अभी तक पेंडिंग चल रहे सैंपल में 24 पॉजिटिव रहे। बंगाणा उपमंडल की मलांगड़ पंचायत के सोहारी गांव से 68 वर्षीय बुज़ुर्ग, थानाकलां से 89 वर्षीय बुज़ुर्ग, पशु औषधालय लठियानी से 22 वर्षीय महिला चिकित्सक की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। गगरेट उपमंडल के अम्बोटा के वार्ड 6 निवासी 24 वर्षीय युवक, बवेहड़ से 66 वर्षीय व्यक्ति उनकी 65 वर्षीय पत्नी, उनका 30 वर्षीय बेटा, उनकी 29 वर्षीय पुत्रवधु और 1 वर्षीय पोती, घनारी से 30 वर्षीय युवक, दौलतपुर चौक से 65 वर्षीय बुजुर्ग, नंगल जरियालां निवासी 56 वर्षीय महिला और कलोह निवासी 60 वर्षीय महिला, ब्रह्मपुर निवासी 25 वर्षीय महिला की भी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। हरोली के बढेड़ा से 27 वर्षीय युवक, हीरां निवासी से 55 वर्षीय पुरुष, ललड़ी निवासी 45 वर्षीय पुरूष, कुठार बीत निवासी 17 वर्षीय युवक संक्रमित पाए गए। अंब उपमंडल के अंदोरा निवासी 22 वर्षीय युवती की रिपोर्ट भी पॉजिटिव रही है ऊना उपमंडल से नगर परिषद ऊना के वार्ड तीन से 70 वर्षीय महिला, डेरा बाबा रुद्रानंद के पास नारी गांव से 33 वर्षीय महिला, कोटला कलां से 23 वर्षीय युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव रही। कांगड़ा जिला की देहरा तहसील के समनोली निवासी 29 वर्षीय युवक और बीहण निवासी 19 वर्षीय युवक में भी कोरोनावायरस की पुष्टि हुई है। 22 नवम्बर को कोविड जांच टांडा मेडिकल कॉलेज भेजे गए 290 सैंपल की रिपोर्ट अभी पेंडिंग है। वहीं रेपिड एंटीजेन में रविवार को जांचे गए 20 सैंपल में 03 लोग संक्रमित पाए गए। ऊना उपमंडल के रामपुर निवासी 23 वर्षीय युवती, मलाहत के वार्ड 6 निवासी 34 वर्षीय युवक और बसाल निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाया गया है।
हिमाचल में आज 2669 सैंपल में से 1797 नेगेटिव, 322 ही पॉजिटिव
हिमाचल में आज कोरोना के 2669 सैंपल जांच को आए हैं। इनमें से 1797 नेगेटिव (Negtive) रहे हैं। 550 की रिपोर्ट आनी बाकी है। आज के सैंपल में से 322 पॉजिटिव मामले हैं। बाकी पेंडिंग सैंपल से हैं। पिछले कल के 8 सैंपल की रिपोर्ट भी अभी पेंडिंग हैं। हिमाचल में अब तक चार लाख 87 हजार 736 सैंपल जांच को लिए जा चुके हैं। इनमें से 4 लाख 52 हजार 851 नेगेटिव पाए गए हैं। 558 की रिपोर्ट अभी पेंडिंग है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page