-
Advertisement
#Himachal में एक विधायक सहित अब तक 275 #Corona पॉजिटिव, सात की गई जान
Last Updated on November 28, 2020 by
शिमला। हिमाचल में आज अब तक कोरोना (#Corona) के 275 मामले सामने आए हैं। शिमला में 101, कांगड़ा में 92, मंडी (Mandi) में 68, चंबा में 14 मामले आए हैं। वहीं, 203 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। सोलन में 113, चंबा में 32, ऊना में 24, बिलासपुर में 17, सिरमौर में 10 व किन्नौर में सात ठीक हुए हैं। प्रदेश में आज सात कोरोना पॉजिटिव की जान गई है। कांगड़ा में तीन, शिमला में दो, चंबा (Chamba) और ऊना में एक-एक ने दम तोड़ा है। कांगड़ा (Kangra) जिला में सयूं गरली परागपुर की 90 वर्षीय महिला की कोरोना के चलते मृत्यु हुई है। महिला 27 नवंबर को ज्वालामुखी में रैपिड एंटीजन से पॉजिटिव निकली थी। सीएच ज्वालामुखी से मेडिकल कॉलेज टांडा (Medical College Tanda) शिफ्ट करते वक्त महिला की मृत्यु हो गई। खीर चंबा नगरोटा बगवां के 91 वर्षीय व्यक्ति की भी मृत्यु हुई है। व्यक्ति को एमएच योल (MH Yol) में दाखिल किया गया था। आज करीब सवा दो बजे व्यक्ति ने अंतिम सांस ली। पालमपुर निवासी 94 वर्षीय एक कोरोना पॉजिटिव की भी जान गई है। कोरोना पॉजिटिव ने आज सुबह 9 बजे अंतिम सांस ली। हिमाचल में कुल आंकड़ा 38602 हो गया है। अभी 8270 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 29686 ठीक हो चुके हैं। कोरोना मृत्यु का आंकड़ा 609 है।
यह भी पढ़ें: #Himachal का एक अस्पताल, जहां अब तक 52 #Corona पॉजिटिव महिलाओं की करवाई सुरक्षित डिलीवरी
हिमाचल में अब तक 2680 सैंपल में 87 नेगेटिव, 68 ही पॉजिटिव
हिमाचल में अब तक कोरोना के 2680 सैंपल जांच को आए हैं। इनमें से 87 ही नेगेटिव (Negtive) रहे हैं। 2525 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल में से अब तक 68 पॉजिटिव मामले हैं। बाकी पेंडिंग सैंपल से हैं। पिछले कल के 601 सैंपल की रिपोर्ट भी अभी आनी बाकी है।
यह भी पढ़ें: रविवार को मंदिर खुले बाजार बंद, सरकार के फरमान से दुकानदार असमंजस में
चिंतपूर्णी के विधायक बलबीर सिंह की कोरोना रिपोर्ट पॅाजिटिव
ऊना। चिंतपूर्णी विधायक बलबीर सिंह की कोरोना रिपोर्ट आज पॉजिटिव आई है। उन्होंने अपने निजी सुरक्षा कर्मी (Private Security Personnel) के कोरोना पॉजिटिव होने के उपरांत अपना कोविड-19 (Covid-19) की जांच करवाई थी, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने गत दिनों से उनके संपर्क में आए समस्त लोगों से आह्वान किया है कि वे आइसोलेशन में चले जाएं और अपना कोविड-19 टेस्ट करवा लें। कोरोना के संक्रमण को आगे फैलने से रोकने के लिए उन्होंने पूर्ण रूप से स्वस्थ होने तक किसी भी कार्यक्रम में शिरकत नहीं करने का फैसला लिया है। उन्होंने आम जनता से अनुरोध किया है कि स्वस्थ होने तक उनसे मिलने ना आए तथा जरूरी कार्य होने पर दूरभाष पर ही संपर्क करें।
यह भी पढ़ें: बड़ी खबरः #NightCurfew में एक घंटा छूट, शनिवार को Work From Home- शादियों में अब 50 लोग
रैहन बाजार में एक साथ आए कोविड-19 के 25 मामले
जिला कांगड़ा के रैहन बाजार में एक साथ कोविड-19 के 25 मामले पाए जाने पर डीसी कांगड़ा राकेश कुमार प्रजापति (DC Kangra Rakesh Kumar Prajapati) ने जिला के समस्त नागरिकों से कोविड-19 से बचाव के के लिए एहतियात बरतने की अपील करते हुए कहा कि सभी लोग सामाजिक दूरी की अनुपालना सुनिश्चित करें और मास्क जरूर लगाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने पर या कोविड-19 के लक्षण होने पर तुरंत अपना कोविड-19 टेस्ट जरूर करवाएं, ताकि किसी भी स्तर पर कोरोना का संक्रमण नहीं फैल सके। इसके साथ ही उन्होंने सभी लोगों से वायरस के संक्रमण से बचने के लिए बार-बार हाथ धोने और सैनिटाइजर का प्रयोग करने का आग्रह किया।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group