-
Advertisement
Himachal में अब तक #Corona के 282 मामले और 9 ने तोड़ा दम-239 ठीक
Last Updated on November 13, 2020 by
शिमला। हिमाचल (Himachal) में आज अब तक कोरोना (#Corona) के 282 मामले सामने आए हैं। मंडी (Mandi) में 145, शिमला में 67, कांगड़ा में 44, कुल्लू (Kullu) में 8, हमीरपुर, किन्नौर व ऊना में 6-6 मामले आए हैं। वहीं, 239 लोग कोरोना से जंग जीते हैं। शिमला के 90, सोलन के 40, मंडी के 21, बिलासपुर व लाहुल स्पीति के 19-19, चंबा के 17, सिरमौर के 14, कुल्लू के 10, ऊना (Una) के पांच व किन्नौर के चार ठीक हुए हैं। आज 9 की जान गई है। शिमला में तीन, कुल्लू में दो, चंबा, कांगड़ा, लाहुल स्पीति व मंडी में एक-एक की जान गई है। शिमला में कोरोना मृत्यु का आंकड़ा 100 पहुंच गया है। कोरोना का कुल आंकड़ा 28465 पहुंच गया है। अभी 6198 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 21824 ठीक हुए हैं। कोरोना डेथ का आंकड़ा 441 पहुंच गया है।
यह भी पढ़ें: शिमला में #Corona मृत्यु का आंकड़ा 100 पार, आज अब तक 7 की गई जान
कांगड़ा जिला में तीन कोरोना पॉजिटिव की मृत्यु हुई है। इसमें दो चंबा व हमीरपुर के मरीजों ने दम तोड़ा है। कांगड़ा (Kangra) में हलेड़ खलेट पालमपुर की 51 वर्षीय महिला की जान गई है। महिला मेडिकल कॉलेज टांडा में भर्ती थी। आज महिला ने दम तोड़ा है। चंबा के 38 साल के व्यक्ति की जान गई है। यह व्यक्ति मेडिकल कॉलेज टांडा में भर्ती था। हमीरपुर जिला की 80 वर्षीय महिला की भी मृत्यु हुई है। महिला मेडिकल कॉलेज टांडा में भर्ती थी और आज दम तोड़ा है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में #Corona के 293 मामले, सभी पेंडिंग सैंपल से- आज 199 हुए ठीक
हिमाचल में अब तक 1925 कोरोना सैंपल जांच को आए हैं। इनमें से 137 नेगेटिव (Negtive) रहे हैं। 1771 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल में से 17 पॉजिटिव मामले हैं। बाकी पेंडिंग सैंपल से हैं। पिछले कल के 1405 सैंपल की रिपोर्ट भी अभी बानी बाकी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group