-
Advertisement
![](https://himachalabhiabhi.com/wp-content/uploads/2020/05/corona-1-logo-1.jpg)
Corona Update: पालमपुर IHBT की 28 वर्षीय छात्रा पॉजिटिव, हिमाचल में अब तक 95 केस
शिमला। हिमाचल में आज अब तक कोरोना (Corona) के 95 नए मामले सामने आए हैं। इसमें सोलन (Solan) में 35, सिरमौर में 25, मंडी में 15, चंबा (Chamba) में सात, ऊना में 6, कांगड़ा में चार, हमीरपुर में दो व शिमला जिले में एक मामला आया है। अभी आईएचबीटी (IHBT) पालमपुर की 28 साल की छात्रा कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। यह पहले पॉजिटिव आए मामले की प्राइमरी संपर्क से है। छात्रा को कोविड केयर सेंटर डाढ शिफ्ट किया जा रहा है। वहीं, 28 कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक हुए हैं। इसमें सोलन के 21, चंबा के 3, कुल्लू और ऊना के दो-दो शामिल है। हिमाचल में कुल आंकड़ा 2049 पहुंच गया है। अभी 848 एक्टिव मामले (Active Case) हैं। अब तक 1177 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना मामलों में सोलन जिला नंबर वन पर बना हुआ है। सोलन जिला में सबसे अधिक 507 मामले हैं। 325 एक्टिव केस हैं। 181 लोग ठीक हुए हैं। कांगड़ा (Kangra) में 389 कुल आंकड़ा है और 79 एक्टिव केस हैं। अब तक 305 ठीक हो चुके हैं। कांगड़ा जिला में तीन की मृत्यु हुई है। वहीं, सोलन जिला के बद्दी में एक आरोपी और पुलिस कर्मी के पॉजिटिव आने के बाद एसपी ऑफिस (SP Office) बद्दी और पुलिस स्टेशन बरोटीवाला को सील कर दिया है। एसएचओ बरोटीवाला सहित 21 पुलिस कर्मियों को क्वारंटाइन किया गया है। सोलन जिला में पिछले 24 घंटे में 69 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। पिछले कल 38 मामले आए हैं और आज 31 मामले आए हैं।
अकेले पंडोह से ही कोरोना के 6 नए मामले आए सामने
मंडी। पिछले कल एक ही दिन में 26 पॉजिटिव मामले आने का रिकॉर्ड बनाने के बाद आज मंडी जिला में फिर से कोरोना ब्लास्ट हुआ है। अभी तक आई रिपोर्टस के अनुसार जिला में 15 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने इनकी पुष्टि कर दी है। अभी तक मंडी सदर उपमंडल का पंडोह कस्बा हॉट स्पॉट बनता हुआ नजर आ रहा है। अकेले पंडोह से ही कोरोना के 6 नए मामले सामने आए हैं। पिछले कल यहां से दो पॉजिटिव मामले आने के बाद अन्य लोगों के सैंपल लिए गए थे, जोकि जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं इसके अलावा सदर उपमंडल में तीन अन्य लोग भी पॉजिटिव पाए गए हैं जिसमें एक मंडी शहर के राम नगर का रहने वाला है।
वहीं सुंदरनगर से भी कोरोना के चार नए मामले सामने आने के बाद हडकंप मच गया है। वहीं बल्ह और सिराज में भी कोरोना का एक-एक मामला सामने आया है। बता दें कि आज 400 के करीब सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं, जिनकी जांच प्रक्रिया जारी है। अभी तक 15 मामले पॉजिटिव पाए गए हैं जबकि आने वाली रिपोर्टस में और भी पॉजिटिव मामले सामने आने की संभावना जताई जा रही है। इन पॉजिटव लोगों में से जिनमें लक्षण होंगे, उन्हें मेडिकल कॉलेज नेरचौक भेजा जाएगा, जबकि बिना लक्षण वालों को कोविड केयर सेंटर भेजा जाएगा।
यह भी पढ़ें: Corona Update : हिमाचल में आज का खाता खुला, Solan में 31 नए मामले
कांगड़ा में आज ये भी निकले पाॅजिटिव
कांगड़ा जिला में सपडू पालमपुर का 21 वर्षीय आर्मी जवान पाॅजिटिव आया है। यह 18 जुलाई को लेह से लौटा है व होम क्वारंटाइन में था। जवान को एमएच पालमपुर शिफ्ट किया जा रहा है। बेगुसराय बिहार का 30 वर्षीय युवक भी संक्रमित पाया गया है। यह 21 जुलाई को बाई एयर आया है और परौर में संस्थागत क्वारंटाइन में है। जैंद पालमपुर का 30 वर्षीय युवक भी पाॅजिटिव पाया गया है। यह 11 जुलाई को मोहाली से लौटा है व होम क्वारंटाइन में था। इन दोनों युवकों को कोविड केयर सेंटर बैजनाथ शिफ्ट किया जा रहा है। तीन मामले आने की पुष्टि डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति ने की है।
गोबिंदगढ़ मोहल्ला में फिर आए 15 मामले Positive
नाहन। हिमाचल प्रदेश के नाहन का गोबिंदगढ़ मोहल्ला (Gobindgarh Mohalla of Nahan) कोरोना का गढ बन गया है। शनिवार को एक बार फिर नाहन शहर के गोबिंदगढ़ मोहल्ला में15 कोरोना पॉजिटिव (15 Corona positive cases) मामले सामने आए है। बीते शुक्रवार को भेजे गए सैंपल में से 100 की रिपोर्ट आनी बाकी थी, जिसमें आज 15 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि 85 सैंपल नेगिटिव आए हैं। डीसी सिरमौर डॉ आरके परूथी ने बताया कि रिपोर्ट के मुताबिक 15 नए पॉजिटिव मामलों में 4 युवक/पुरुष हैं, जिनकी उम्र 14 से 65 वर्ष के बीच है। इसके साथ साथ 11 युवती/महिलाएं भी पॉजिटिव निकली है, जिनकी उम्र 11 से 68 वर्ष के बीच हैं। जिला सिरमौर में शनिवार देर शाम 10 कोरोना पॉजिटिव मामले और सामने आए हैं। 10 नए पॉजिटिव आए मामलों में 9 मामले गोबिंदगढ़ मोहल्ला के हैं। इनमें 3 युवक/पुरुष जिनकी उम्र 21 से 36 वर्ष के बीच है तथा 6 युवती/महिलाएं, जिनकी उम्र 13 से 40 वर्ष के बीच है शामिल हैं। एक अन्य मामला भी नाहन के एक 24 वर्षीय सब्ज़ी विक्रेता का है।
यह भी पढ़ें: कोरोना का कोहराम: Nahan के गोबिंदगढ़ मोहल्ला में फिर आए 15 मामले Positive
चंबा में आशा वर्कर और दो आर्मी जवान सहित सात पॉजिटिव
चंबा जिला में सात पॉजिटिव मामले आए हैं। इसमें करियां का 26 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाया गया है। युवक चंडीगढ़ से आया है। इसके अलावा 29 वर्षीय आर्मी जवान निवासी राओ चंबा, ब्लॉक किहार के सबसेंटर कंधवारा की 38 वर्षीय आशा वर्कर (ASHA Worker) और सरोग ब्लॉक किहार का 24 वर्षीय युवक भी संक्रमित पाया गया है। युवक दिल्ली से लौटा है। बिहार का एक 64 वर्षीय मजदूर भी पॉजिटिव पाया गया है। किहार में रहता है। बाथरी गांव का 47 वर्षीय व्यक्ति भी संक्रमित पाया गया है। यह जालंधर से लौटा है और होम क्वारंटाइन में था। त्रिथा गांव ब्लॉक समोट का 21 वर्षीय आर्मी जवान (Army Personnel) पॉजिटिव पाया गया है। यह लद्दाख से लौटा है और होम क्वारंटाइन में था।
यह भी पढ़ें: ब्रेकिंगः PWD एक्सईएन और Police कर्मी सहित HP में आज 110 पॉजिटिव
ऊना में दो आर्मी और एक बीएसएफ जवान सहित 5 संक्रमित, हमीरपुर में दो
ऊना में 5 नए पॉजिटिव मामले आए हैं, जबकि पांच संक्रमितों के फॉलोअप सैंपल भी पॉजिटिव आए है, वहीं पांच सैंपल की रिपोर्ट अभी पेंडिंग है और 191 सैंपल नेगेटिव पाए गए हैं। गगरेट उपमंडल के गांव मावा कोहला का 52 वर्षीय सेना का जवान पॉजिटिव पाया गया है। यह लद्दाख से आया है। यह होम क्वारंटाइन है। एक 47 वर्षीय सेना का जवान भी संक्रमित निकला है। यह हरोली उपमंडल के बढेड़ा का रहने वाला है। यह नागालैंड से लौटा था और होम क्वारंटाइन है। 25 वर्षीय बीएसएफ (BSF) का जवान पॉजिटिव पाया गया है। यह गगरेट उपमंडल के बरहमपुर का रहने वाला है। यह वेस्ट बंगाल से आया था और होम क्वारंटाइन था। नेपाली मूल का 17 वर्षीय युवक भी संक्रमित पाया गया है। यह गगरेट में क्वारंटाइन सेंटर बनाए गए एक होटल का कर्मी है। यह होटल में ही क्वारंटाइन है। ऊना उपमंडल के गांव समूर का 23 वर्षीय युवक पॉजिटिव आया है। यह महाराष्ट्र से लौटा था और यह संस्थागत क्वारंटाइन में है। ऊना जिला में एक 2 साल का बच्चा पॉजिटिव पाया गया है। यह अंब उपमंडल के गांव सथरु डाकघर राजपुर जसवां का निवासी है। 15 जुलाई को माता पिता और बहन के साथ देहरादून से लौटा है। होम क्वारंटाइन में रखा गया है। वहीं ऊना में आज एक माइग्रेटेड इन का मामला भी सामने आया है, यह गगरेट उपमंडल के गांव गोंदपुर बनेहड़ा का युवक है, जोकि फरीदाबाद में पॉजिटिव पाया गया है और यह रिपोर्ट आने से पहले ही अपने घर आ रहा था, इसे ऊना के प्रवेश द्वार मैहतपुर से ही कोविड केयर सेंटर भेज दिया है। हमीरपुर में 23 वर्षीय आर्मी जवान पॉजिटिव आय़ा है। जवान गांव थाना का निवासी है और 15 जुलाई को लेह से आया है। जवान होम क्वारंटाइन में था। गांव बतराहण तहसील नादौन का 44 वर्षीय व्यक्ति भी संक्रमित पाया गया है। यह व्यक्ति 20 जुलाई को फरिदाबाद से लौटा है और संस्थागत क्वारंटाइन में था।